Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दिल्ली में बैंक अफसर ही चला रहा था साइबर फ्रॉड गैंग, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार
    Featured

    दिल्ली में बैंक अफसर ही चला रहा था साइबर फ्रॉड गैंग, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n71990153717842607404563089ba5b63fcafe60099e12cce11210448a17e7a6e0af173629babc1ae3acbfd
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के नॉर्थ जिला पुलिस की साइबर यूनिट ने बैंक खातों की हेराफेरी कर साइबर ठगी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग साइबर अपराधियों को फर्जी फर्मों और व्यक्तियों के नाम पर खुले बैंक खाते कमीशन पर मुहैया कराता था।

    डीयू के पीएचडी छात्र से हुई ठगी की शिकायत की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस गैंग तक पहुंची। पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड बैंक अफसर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, दो पासबुक, छह चेकबुक, सात डेबिट कार्ड और एक पेटीएम स्वाइपिंग मशीन बरामद की है। जांच में खुलासा हुआ कि गैंग का सरगना बैंक में कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर था। वह बैंकिंग सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर फर्जी खाते खोलता था। खाता खुलने के बाद वेलकम किट, चेकबुक और खाते से लिंक सिम कार्ड आरोपी साइबर ठगों को 10 फीसदी कमीशन पर बेच देता था।

    मनी ट्रेल से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

    जांच के दौरान पुलिस ने जब मनी ट्रेल की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं तो पता चला कि ठगी की रकम का एक हिस्सा सिटी यूनियन बैंक में एक रेडीमेड गारमेंट्स फर्म के खाते में गया था। इसका प्रोपराइटर करोल बाग निवासी इसराफिल अंसारी था, लेकिन जांच में यह पता पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस ने करीब 100 मोबाइल नंबरों, आईएमईआई और बैंक खातों की डिटेल खंगाली तो सच सामने आ गया।
    जल्द मोटे मुनाफे का झांसा देकर फंसाया था

    बुराड़ी में रहने वाले डीयू के एक पीएचडी छात्र अखिल सिंह ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह शेयर मार्केट ट्रेडिंग टिप्स देने वाले एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ा था। वहां एक लिंक आया जिसमें 5 हजार के निवेश पर 20 हजार के मुनाफे का दावा किया गया था। पीड़ित ने 3 अक्टूबर 2025 को पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने कहा कि उसे 60 हजार का मुनाफा हुआ है, लेकिन इसे निकालने के लिए अलग-अलग मद में कुल 166467 रुपये ट्रांसफर कर दिए। मुनाफा और मूलधन मिलना तो दूर ठगों ने रकम मिलते ही छात्र को ब्लॉक कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

    साथियों ने बताया नाम

    जांच के दौरान पुलिस ने इसी साल 2 जून को रोहिणी और बुध विहार के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर 22 वर्षीय चिराग और 48 वर्षीय अमर यादव को दबोच लिया। इसके बाद 8 जुलाई को मोती नगर में छापेमारी कर गैंग के सरगना 28 वर्षीय नितेश को धर-दबोचा। नितेश कुमार बंधन बैंक में अफसर था।

    यह भी पढ़ें: Korba: आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

    यह भी पढ़ें: विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई “साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा”: अविनाश यादव

    यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 23 महिलाएं और 6 पुरुष

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026

    कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन

    September 5, 2026

    कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

    September 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,506 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस-1 के वरिष्ठ…

    Korba: लूथरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.