प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का सवाल : क्या बैज हिड़मा का समर्थन करने वाले विधायक अटल श्रीवास्तव को नोटिस जारी करेंगे?
रायपुर/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके नेताओं की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसियों द्वारा दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना और उसे अपना आदर्श बताना बेहद आपत्तिजनक है। यह कृत्य साफ तौर पर कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा को उजागर करता है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने दिवंगत कांग्रेस नेताओं को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस के जो विधायक आज नक्सली हिड़मा का समर्थन कर रहे हैं, उनके इस कृत्य से आज स्वर्ग में नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा और विद्याचरण शुक्ल जैसी महान विभूतियों की आत्माएँ भी रो रही होंगी और अफसोस कर रही होंगी कि वे जीवनभर किस पार्टी में रहे, जिसके नेता आज नक्सलियों के गुणगान कर रहे हैं! श्री ठाकुर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से सीधे सवाल पूछा कि क्या बैज हिड़मा का समर्थन करने वाले अपने विधायक अटल श्रीवास्तव को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी करेंगे? अगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया जाता है, तो जनमानस में यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस के लोग पूरी तरह से नक्सली विचारधारा के साथ हैं और नक्सलियों के समर्थन में खड़े हैं।
यह भी पढ़ें: “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 19 साइबर ठगी पीड़ितों को ₹1,55,440 की राशि वापस दिलाई गई
यह भी पढ़ें: चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

Editor in Chief




