Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ​Raipur: दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा

    July 14, 2026

    बेटा-बेटी विदेशों में सेटल, नोएडा की सोसाइटी के फ्लैट में बुजुर्ग पिता की हो गई मौत, तीन दिन तक सड़ती रही लाश, दिल को झकझोर देगी पूरी कहानी

    July 14, 2026

    फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बेटा-बेटी विदेशों में सेटल, नोएडा की सोसाइटी के फ्लैट में बुजुर्ग पिता की हो गई मौत, तीन दिन तक सड़ती रही लाश, दिल को झकझोर देगी पूरी कहानी
    Featured

    बेटा-बेटी विदेशों में सेटल, नोएडा की सोसाइटी के फ्लैट में बुजुर्ग पिता की हो गई मौत, तीन दिन तक सड़ती रही लाश, दिल को झकझोर देगी पूरी कहानी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 14, 2026Updated:July 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7196028591784045667895e581ed8d72dfd921f0120f9207690447af4bbd72b037f9b422cdcfb1f4f96826
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नोएडा/स्वराज टुडे: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-76 की आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में एक बुजुर्ग का शव उनके फ्लैट से मिला। पुलिस और पड़ोसियों के अनुसार, मृतक का करीब तीन दिन पहले ही निधन हो चुका था। परिवार के अनुसार, उनका बेटा लंदन में और बेटी बाली में रहती हैं, जबकि बुजुर्ग अकेले फ्लैट में रह रहे थे। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। पड़ोसियों ने घर के अंदर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी। आगे की अनुसंधान रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारणों का खुलासा होगा।

    सोफे पर मृत अवस्था में मिले बुजुर्ग

    नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में आने वाली सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सिलिकान सिटी सोसाइटी के 11वीं मंजिल वाले फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसी ने रविवार शाम गार्ड और पुलिस को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। फ्लैट के अंदर की बिजली कटी हुई थी और किराए पर अकेले रह रहे एक बुजुर्ग सोफे पर मृत पाए गए। इस घटना को लगभग तीन दिन बीत चुके थे, इसलिए शव से दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी को बुलाकर उनसे जानकारी ली और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। आशंका जताई जा रही है कि मौत हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज से हुई होगी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    पत्नी से अलग रह रहे थे मृतक बुजुर्ग

    नोएडा के सेक्टर-50 की स्टेलर किंग सोसाइटी में रहने वाले करीब 67 वर्षीय राजीव अरोड़ा शेयर ट्रेडिंग का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी के साथ एक बेटा और एक बेटी है। दोनों विवाहित हैं। उनका इंजीनियर बेटा लंदन में नौकरी करता है, जबकि बेटी इंडोनेशिया के बाली में रहती है। उनका पत्नी से कई साल पहले ही अलगाव हो गया था और वह नोएडा के सेक्टर-128 में रहती हैं। वह पिछले छह महीने से सिलिकान सिटी सोसाइटी में किराए पर रह रहे थे। परिजनों से पूछताछ में यह सामने आया कि शेयर बाजार में उन्हें काफी नुकसान हुआ था, जिससे वे मानसिक तनाव में थे।

    यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 23 महिलाएं और 6 पुरुष

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा

    फ्लैट का बिजली बिल और किराया समय पर नहीं दिया जा रहा था, जिससे मकान मालिक से भी उनका विवाद हो गया था। एसीपी राकेश प्रताप सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। सोसाइटी और फ्लैट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

    अकेले रहने वाले बुजुर्ग लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

    यह घटना एक बार फिर बड़े शहरों में अकेले रहने वाले लोगों की सुरक्षा और उनकी सामाजिक देखभाल पर सवाल उठाती है। खासकर बुजुर्गों और उनके परिजनों को इस ओर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले दिनों नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की एक सोसाइटी में अकेले रहने वाले एक डॉक्टर भी अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। यहां यह सवाल उठना भी लाजमी है कि माता- पिता अपना सब कुछ समर्पण कर जिन बच्चों को उनके लक्ष्य तक पहुंचा देते हैं , एक बढ़िया सेटल लाइफ उपलब्ध करा देते हैं , उन्हीं बच्चों के लिए बुजुर्ग माता-पिता बोझ बन जाते हैं । जबकि उम्र के इस पड़ाव में उनकी ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। पढ़े लिखे आधुनिक सभ्य समाज का ऐसा स्वरूप यकीनन किसी के भी दिल को झकझोर देगा।

     

    यह भी पढ़ें: फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: बेटी की शादी से पहले मां की शुरू हो गयी लव स्टोरी, मौका मिलते ही दामाद संग भागी

    यह भी पढ़ें :  जिला साहू संघ कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी विभिन्न आयोजनों की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

    यह भी पढ़ें: कक्षा में अचानक चीखने-चिल्लाने लगीं छात्राएं, हाथ-पैर अकड़ गए और आंखों से निकलने लगे आंसू, अस्पताल में सभी की रिपोर्ट सामान्य

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ​Raipur: दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा

    July 14, 2026

    फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

    July 14, 2026

    रोटरी क्लब कोरबा के 53 वें पदस्थापना समारोह में सतनाम मल्होत्रा अध्यक्ष और उनकी नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

    July 14, 2026

    “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 19 साइबर ठगी पीड़ितों को ₹1,55,440 की राशि वापस दिलाई गई

    July 14, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी और मण्‍डल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) की महत्‍वपूर्ण बैठक आयोजित

    July 14, 2026

    बेटी की शादी से पहले मां की शुरू हो गयी लव स्टोरी, मौका मिलते ही दामाद संग भागी

    July 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,749 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,435 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,122 Views
    Don't Miss

    ​Raipur: दुर्दान्त नक्सली हिड़मा का समर्थन करना कांग्रेसियों की नक्सली विचारधारा का परिचायक : भाजपा

    July 14, 2026

    प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का सवाल : क्या बैज हिड़मा का समर्थन करने वाले विधायक…

    बेटा-बेटी विदेशों में सेटल, नोएडा की सोसाइटी के फ्लैट में बुजुर्ग पिता की हो गई मौत, तीन दिन तक सड़ती रही लाश, दिल को झकझोर देगी पूरी कहानी

    July 14, 2026

    फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

    July 14, 2026

    रोटरी क्लब कोरबा के 53 वें पदस्थापना समारोह में सतनाम मल्होत्रा अध्यक्ष और उनकी नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.