छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: 9 जुलाई दिन गुरूवार को *गौमुखी सेवाधाम* द्वारा देवपहरी ग्राम में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व *वेदारंभ संस्कार* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि *जिला कलेक्टर श्रीयुत् कुणाल दुदावत* महोदय उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर महोदय के विशेष आग्रह पर *300 फलदार पौधों का परिसर में वृक्षारोपण* का शुभारंभ भी किया गया। *एक विद्यार्थी एक पौधा का संरक्षण* करेंगे। इस प्रकार से वहां अध्ययनरत *300 विद्यार्थी द्वारा इन 300 पौधों के संरक्षण* का संकल्प लिया गया।

विदित हो कि गौमुखी सेवा धाम एक सेवा भावी संगठन है जिसका संबद्धता राष्ट्रीय सेवा भारती से है। यह संगठन जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर सुदूर वनवासी अंचल में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों, संरक्षित जनजातियों के कल्याण हेतु पिछले 25 वर्षों से कार्यरत है।

इस वर्ग को *उन्नत खेती* करना सिखाना, *स्वास्थ्य सुविधा* उपलब्ध कराना, इनके बच्चों को शिक्षित करने के लिए दसवीं कक्षा तक *निशुल्क आवासीय विद्यालय* और छात्रावास का संचालन करना, इन बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए पढ़ाई के साथ *कौशल प्रशिक्षण* देना, अपने *मूल संस्कृति से जोड़े रखने* हेतु कार्य करना, *क्रिड़ा* के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु उनको प्रशिक्षित करना जैसे आयामों पर संस्था समाज के सहयोग से,इस वंचित समाज के लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें: चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थय विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

Editor in Chief




