Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा के ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात, आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटे गहने, पैदल ही भागे बदमाश
    Featured

    कोरबा के ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात, आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटे गहने, पैदल ही भागे बदमाश

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    1200 675 27048351 thumbnail 16x9 image aspera
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कोरबा में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है.हत्या के बाद अब ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात हुई है

    ​कोरबा/स्वराज टुडे:  शहर में गुंडे और बदमाश खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में अपराध के ग्राफ तेजी से बढ़े हैं । आलम ये है कि शहरवासियों में अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर  चिंता और भय का माहौल साफ देखा जा सकता है। अब कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर कट्टे और चाकू की नोक पर दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है. छुरी इलाके के शॉप में घटना को दोपहर करीब 1 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने ग्राहक बनकर अंजाम दिया. बदमाश कट्टा और चाकू से लैस थे. बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों को डराया धमकाया. लुटेरों ने अंगूठी देखने के बहाने कर्मचारियों की आंख में मिर्च पाउडर झोंका और लूट को अंजाम दिया. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

    ​महिला के वेश में था एक बदमाश

    cg krb 02 katghorarajjwellersmeloot avb 7208587 01072026163259 0107f 1782903779 885

    छुरी में हुई लूटकांड के विषय में ​चौंकाने वाली बात ये भी है कि गिरोह का एक सदस्य सलवार सूट पहनकर महिला की वेशभूषा में दुकान लूटने पहुंचा था.अब यह सस्पेंस बना हुआ है कि लुटेरा पुरुष था या फिर महिला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लुटेरे ने सलवार सूट पहन कर हुलिया बदलने का प्रयास किया था, जबकि पुलिस की एक थ्योरी यह भी है कि लुटेरों में एक महिला भी शामिल हो सकती है. हालांकि यह सभी बिंदु पुलिस की जांच और लुटेरों के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट होंगे.

    यह भी पढ़ें :  प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    cg krb 02 katghorarajjwellersmeloot avb 7208587 01072026163259 0107f 1782903779 759दुकान मालिक ने किया लुटेरे का डटके के मुकाबला

    ​दुकान संचालक राजकुमार अग्रवाल ने घटना के दौरान साहस दिखाते हुए बदमाशों का हिम्मत से मुकाबला किया. हाथापाई के दौरान एक आरोपी ने संचालक के हाथ पर दांत से काट लिया. संचालक की बहादुरी और ज्वेलरी दुकान में मौजूद लोगों की भीड़ के डर से घबराए बदमाश ने वारदात में इस्तेमाल कट्टा और अपनी एक बाइक को मौके पर ही छोड़ दिया. भागते समय बदमाशों ने एक अन्य दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है.ज्वेलरी दुकान के संचालक के ​संचालक के विरोध के कारण बदमाश हड़बड़ा गए और इसी चक्कर में वह आर्टिफिशियल जेवर को असली सोना समझकर लूट ले गए.

    पुलिस ने पूरे इलाके में की घेराबंदी​

    cg krb 02 katghorarajjwellersmeloot avb 7208587 01072026163259 0107f 1782903779 777

    जिन लोगों ने बदमाशों को भागते देखा उनके मुताबिक वारदात के बाद दो आरोपी पैदल ही कोरबा की ओर भाग निकले, जबकि तीसरा आरोपी छुरी के तालाब की ओर भागा है. घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है. आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है.

    लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस 

    मौके पर पहुंचे एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना मिली है कि लूट का प्रयास हुआ है. फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है. हम आगे विवेचना कर रहे हैं. अभी प्रथम जानकारी हमें जो मिली है, सीसीटीवी फुटेज में हमें संदिग्ध लोग दिख रहे हैं. इसके ऊपर हम आगे जांच कर रहे हैं-सिद्धार्थ तिवारी, एसपी

    थानेदार बदल रहे लेकिन नहीं रुक रहा अपराध

    आपको बता दें कि 2 दिन पहले बीते सोमवार को कोतवाली थाना के समक्ष डंडे से पीटकर एक मजदूर की जघन्य ने तरीके से हत्या कर दी गई थी. इस वारदात के बाद सोमवार शाम कोतवाली टीआई एमबी पटेल का स्थानांतरण कटघोरा थाना हुआ था. कटघोरा थाना का कार्यभार जैसे ही एमबी पटेल ने संभाला वैसे ही बुधवार को ज्वेलरी दुकान में लूट की वारदात हो गई.

    यह भी पढ़ें :  सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    वहीं कटघोरा से कोतवाली भेजे गए टीआई धर्म नारायण तिवारी को 10 घंटे के भीतर ही फिर हटा दिया गया और हरदीबाजार से प्रमोद डडसेना को कोतवाली का नया टीआई दिया बनाया गया. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी 10 घंटे में ही थानेदार को बदल दे रहे हैं, लेकिन जघन्य हत्या और लूट कांड जैसी वारदातें रुक नही रही हैं.

    यह भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत, आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    यह भी पढ़ें: जेएनयू में निकली हैं नॉन टीचिंग के 267 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन, अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026

    यह भी पढ़ें: अंधे कत्ल का सक्ती पुलिस ने किया खुलासा, 4 लाख सुपारी देकर कराई गई थी महिला की हत्या, प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, वारदात में शामिल सभी 9 आरोपी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,008 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026

    आज का राशिफल: आज शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण अमावस्या तिथि रात 9:19…

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.