Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल
    Featured

    फार्महाउस, स्कॉर्पियो और भी बहुत कुछ… राम मंदिर दान चोरी के महापापियों की ऐसी बदली लाइफस्टाइल

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n717722583178268161505656c51fc6e372145f0bbb194ff98f6cf140548a91fb6c4b4e74abfe99117d5b31
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अयोध्या/स्वराज टुडे: राम मंदिर दान चोरी मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि इस घोटाले के आरोपियों की लाइफस्टाइल अचानक से काफी बदल गई थी. कभी आर्थिक तंगी झेलने वाला परिवार अब लग्जरी घर, फार्महाउस और महंगी गाड़ियों का मालिक बन गया था. यही बदलाव अब जांच एजेंसियों के लिए सबसे बड़ा सुराग बन गया है.

    एक ही परिवार से जुड़े दो आरोपी

    अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में एक ही परिवार के दो लोगों का नाम सामने आया है. अनुकल्प मिश्रा और उनके साले लवकुश मिश्रा इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में शामिल हैं. बताया जा रहा है कि दोनों मंदिर में दान में आने वाले पैसे और कीमती सामान की गिनती का काम करते थे.

    कैसे बना पूरा नेटवर्क?

    जांच में सामने आया है कि अनुकल्प मिश्रा ने अपने साले लवकुश को भी इसी काम में शामिल करवाया था. धीरे-धीरे दोनों इस सिस्टम में मजबूत पकड़ बना चुके थे और अब उन्हें इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. जब जांच टीम उनके गांव पहुंची तो वहां की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही थी. उनका घर आसपास के बाकी घरों से बिल्कुल अलग और ज्यादा आलीशान नजर आया. पहली नजर में ही यह गांव की सबसे महंगी संपत्ति लग रही थी.

    पड़ोसियों के मुताबिक कुछ समय पहले तक इस परिवार की आर्थिक हालत बहुत खराब थी. लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. गांव के लोगों का कहना है कि अचानक आई इस समृद्धि ने उन्हें भी हैरान कर दिया.

    यह भी पढ़ें :  वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    घर, फार्महाउस और महंगी गाड़ियां

    स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुकल्प मिश्रा ने गांव के बाहर एक फार्महाउस भी बनवाया है. इसके अलावा उन्होंने अयोध्या में करीब 65 लाख रुपये का घर खरीदा. उनके पास पहले से गाड़ी थी और नई स्कॉर्पियो SUV लेने की तैयारी भी चल रही थी. 30 अप्रैल को गांव में एक बड़ा धार्मिक आयोजन भी किया था, जो सात दिन तक चला. इस कार्यक्रम में कई बड़े लोग शामिल हुए. इतने बड़े आयोजन के खर्च को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पैसा कहां से आया.

    लवकुश की लाइफस्टाइल भी बदली

    अनुकल्प के साले लवकुश मिश्रा की जिंदगी में भी बड़े बदलाव देखने को मिले. वह किराए के घर में रहते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक लाख रुपये से ज्यादा कीमत की मोटरसाइकिल खरीदी है. अब पुलिस इस मामले में सबसे अहम कड़ी यानी पैसों की जांच में जुटी है. सभी आरोपियों की संपत्ति, बैंक खातों और खर्च का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी का पैसा कहां-कहां इस्तेमाल हुआ.

    बहरहाल इस घटना ने लोगों की आस्था को काफी चोट पहुंचाई है । अब इस आशंका को भी बल मिलता है कि देश के अन्य बड़े धार्मिक स्थलों जहां हर दिन लाखों करोड़ों का दान व चढ़ावा चढ़ता है वहां भी कहीं ऐसे छिपे हुए दान चोर तो नहीं । अब सबसे बड़ा सवाल ये है क्या लोग अब मंदिरों में नगदी अथवा महंगे आभूषण दान करेंगे ???
    यह भी पढ़ें:पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद है रज्जाक अली
    यह भी पढ़ें:लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा
    यह भी पढ़ें:शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    June 30, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा, 3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

    June 30, 2026

    हत्या के प्रयास प्रकरण में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद

    June 30, 2026

    इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार; बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाई

    June 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,685 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,094 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026998 Views
    Don't Miss

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026

    फ़रीदाबाद/स्वराज टुडे: आज समाज जिस दिशा में जा रहा है ये बहुत ही चिंता का…

    शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    कोरबा में धूमधाम से मनाई गई कबीर जयंती, कबीरपंथ में गुरु का स्थान सबसे ऊपर, सम्मान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

    June 30, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा, 3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

    June 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.