छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: सतगढ़ तंवर क्षत्रिय समाज द्वारा ग्राम पताढ़ी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 1 जून से 7 जून तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ संपन्न होगा । कथा वाचन का समय प्रतिदिन संध्या 4:30 बजे से 7:30 बजे तक रखा गया है ।
सात दिवसीय कथा का वाचन पंडित डॉ श्री काशीनाथ मिश्र के श्री मुख से किया जाएगा। आयोजन समिति ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता, भक्ति और संस्कारों का संचार होता है। भागवत कथा हमें धर्म, कर्म और मानवता का सच्चा मार्ग दिखाती है।
आयोजन समिति ने शहर वासियों से शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Editor in Chief






