Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम

    June 10, 2026

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    June 10, 2026

    बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को पुलिस कमिश्नर रायपुर ने किया सम्मानित
    Featured

    सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को पुलिस कमिश्नर रायपुर ने किया सम्मानित

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260528 WA0007
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने समाज के युवाओं को सामने आने की अपील

    रायपुर/स्वराज टुडे:: रायपुर शहर क्षेत्रांतर्गत गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग एवं अन्य मार्गो में घटित सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में आगे बढ़कर घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्तियों) को *पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला* द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित, साथ ही घायलों की जान बचाने समाज के युवाओं को आगे आने की गयी अपील।

    IMG 20260528 WA0001

    ज्ञात हो कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कर जान बचाने वाले व्यक्तियों को *‘‘गुड सेमेरिटन’’ अर्थात नेक व्यक्ति* की संज्ञा देते हुए इन्हे अधिक से अधिक प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने व गुड सेमेरिटन कानून का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया गया है जिसके तहत आज दिनांक को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा माह मई-2026 में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घटित सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर उनकी जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्तियों) को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही यातायात पुलिस के अधिकारियों को इनके सम्मान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, कलेक्टोरेट गेट एवं मरीन ड्राइव आदि प्रमुख स्थानों में बड़े-बड़े होर्डिंग्स फ्लैक्स लगाने निर्देशित किया गया।

    IMG 20260528 WA0003

    बता दें कि देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ से दो लाख लोगांे की असमय मृत्यु कारित होती है, जिसका प्रमुख कारण घायलों को तत्काल चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नही होने से है। सड़क दुर्घटना के दौरान प्रथम 01 घण्टे का समय घायलों के लिए गोल्डन आवर होता है, इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हास्पिटल तक पहुंचा दिया जाता है या फिर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दिया जाता है तो 90ः मामले में घायल की जान बचाई जा सकती है। किन्तु आज के समय में अधिकांशतः व्यक्ति कानूनी लफड़े में नही पड़ने के चक्कर में घायल व्यक्ति की जान बचाने कोई उपाय नही करता, जिससे घायल व्यक्ति उपचार के अभाव में तड़प-तड़प कर घटनास्थल में ही दम तोड़ देता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना में घायल को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु गुड सेमेरिटन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं घायल को त्वरित सहायता पहुंचाकर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने हेतु उपस्थित कराये।

    यह भी पढ़ें :  वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए कैसे-कैसे हुई उनकी छप्पर फाड़ कमाई

    IMG 20260528 WA0006

    इसी क्रम में आज दिनांक को शहर के अलग-अलग मार्गो में घटित विभिन्न सड़क दुर्घटना में घायलों की मद्द करने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्तियों) को पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही इनका शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौराहों में बड़े-बड़े होर्डिंग में लगाकर प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया गया।

    *माह मई- 2026 मे सड़क दुर्घटना में घायलों की मद्द करने वाले गुड सेमेरिटन निम्नलिखित है:-*
    *01. श्री गगनदीप सिंह अरोरा शंकर नगर रायपुर* द्वारा दिनांक 24.05.2026 की रात व्हीआईपी टर्निग विधानसभा रोड में स्कूटी चालक महिला अनियंत्रत होकर गिर गयी थी जिसे उठाकर पानी पीला कर परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    *02. श्री राजेश कुमार चौधरी कबीर नगर रायपुर* द्वारा दिनांक 24.05.2026 को सड़क दुर्घटना में घायल मो0सा0 चालक को तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु हॉस्पिटल भेज कर घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    *03. हेमचंद यादव, आजाद चौक रायपुर* द्वारा दिनांक 24.05.2026 को ओला शोरूम आजाद चौक के पास घटित सड़क दुर्घटना में मो0सा0 चालक एवं सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिसे तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु हास्पिटल भेज कर घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    *04. श्री करणदीप सिंह, देवेन्द्र नगर रायपुर* द्वारा दिनांक 24.05.2026 को सिविल लाईन राजभवन के पास आटो डिवाइडर से टकरा जाने से सवार 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिसे तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु हॉस्पिटल भेज कर घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें :  चाय नास्ता के ठेले की आड़ में गांजा बेचने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1लाख 70 हजार का गांजा बरामद

    *05. श्री गोपेन्द्र धनगर, टिकरापारा रायपुर* द्वारा दिनांक 24.05.2026 को नुतन स्कूल के पास घटित सड़क दुर्घटना में कार चालक एवं सवार व्यक्ति घायल हो गये थे जिसे तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस के सहयोग से उपचार हेतु हास्पिटल भेज कर घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    उक्त सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदाय करने के उपरांत पुलिस कमिश्नर द्वारा उक्त सभी गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को भविष्य में भी इसी प्रकार से घायलों की सहायता करते रहने एवं अपने आस-पास के लोगों को भी घायलों की जान बचाने हेतु आगे आने के लिए प्रेरित करने कहा गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी गणों को इनके द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्य का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हेतु शहर के प्रमुख चौक-चौराहा जयस्तंभ चौंक, कलेक्ट्रेट गेट, मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब, श्रीराम मंदिर के पास एवं बस स्टैण्ड भाठागांव में होर्डिंग लगाने निर्देशित किया गया।

    *उक्त सम्मान कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात/प्रोटोकॉल श्री दौलत राम पोर्ते, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह एवं श्री सतीश ठाकुर उपस्थित रहें।*

    यह भी पढ़ें: अंतिम समय में समाज ने मुँह मोड़ा, फिर 5 अनाथ बेटियों ने चाचा की अर्थी को दिया कंधा, पढ़िए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें: बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड 

    यह भी पढ़ें: हुमायूं कबीर के गाय की कुर्बानी वाले बयान पर बरसे मौलाना साजिद रशीदी, कहा- इस कठपतुली को जेल में डालो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  कौन हैं रौशन आनंद जिन्होंने लिया खान सर से पंगा? कभी फीस के बदले छात्रों से लेते थे खाना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम

    June 10, 2026

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    June 10, 2026

    बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ; जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    June 10, 2026

    राशिफल 10 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 10, 2026

    अशोक मोदी कॉन्फ्रेंस हेतु ऑस्ट्रेलिया रवाना, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

    June 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,618 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026908 Views
    Don't Miss

    मालखरौदा में हुए पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व घटित मुक्ता दोहरा हत्याकांड को भी इन्ही आरोपियों ने दिया था अंजाम

    June 10, 2026

     *जून 2024 में मुक्ता ग्राम के दोहरे हत्याकांड (अप.क्र. 247/2024 धारा 103(1) बीएनएस) को…

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    June 10, 2026

    बहन के लव मैरिज से गुस्साए भाई ने जीजा के सिर में मारी गोली, 4 महीने पहले की थी लव-मैरिज

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ; जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    June 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.