Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा प्रेस क्लब जिम: बढ़ रही सदस्यों की सक्रियता, वरिष्ठों का मिल रहा मार्गदर्शन

    July 16, 2026

    Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

    July 16, 2026

    कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधानियां, सीएमएचओ ने जारी की गाइडलाइन
    Featured

    नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधानियां, सीएमएचओ ने जारी की गाइडलाइन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    rm1lkaf4 nautapa
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: ग्रीष्म कालीन मौसम में नौतपा में अधिक गर्मी पड़ने से शुष्क वातावरण में लू (तापाघात) की संभावना अधिक होती है। जो घातक या जानलेवा हो सकती है। इस दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी ने बताया कि जिले में मौसम परिवर्तन के बाद अब धूप एवं गर्मी प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण लू लगने की संभावना बढ़ गई है, सूर्य की तेज गर्मी के दुष्प्रभाव से शरीर के तापमान में विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे शरीर में पानी और खनिज लवण, नमक की कमी हो जाती है इसे लू लगना या हीट-स्ट्रोक कहा जाता है। वर्तमान में लोग घर से बाहर जाकर ऑफिस वर्क, खेती तथा बाजार में खरीदारी आदि कार्य कर रहे है वे पर्याप्त मात्रा में पानी एवं पेय पदार्थो का सेवन नहीं करते हैं जिसके कारण वे निर्जलीकरण के शिकार हो जाते हैं। समय पर उपचार ना मिलने के कारण मरीज की हालत गंभीर हो जाती है।
    उन्होने बताया कि आमलोगों के द्वारा कुछ तरीके अपनाकर लू (तापाघात ) से बचाव किया जा सकता है, जैसे गर्मी के दिनों में हमेशा घर से बाहर जाते समय सफेद, सूती या हल्के कपडे पहने, भोजन करके तथा पानी पीकर ही बाहर निकले, गर्दन के पिछले भाग कान एवं सिर गमछे से ढककर ही निकलें, छतरी एवं रंगीन चश्मे का प्रयोग करें, गर्मी में अधिक मात्रा में पानी पिये तथा ज्यादातर तरल पेय पदार्थों का सेवन करें, बाहर जाते समय पानी जरूर साथ रखें, बेवजह बाहर ना जावें, बच्चों बुजुर्गो व गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें, उन्हें समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करें एव सुपाच्य भोजन एव तरल पदार्थों का सेवन करावें। गर्मी के दिनों में तीव्र धूप को घर अंदर आने से रोकें तथा जहॉं तक संभव हो अधिक से अधिक समय तक धूप में रहकर व्यायाम तथा मेहनत का काम ना करें,धूप में नंगे पॉव ना चलें इन सावधानियों को अपनाकर स्वयं को लू (तापाघात) से बचा जा सकता है।
    *लू (तापाघात ) के लक्षणः* -लू का शिकार होने पर व्यक्ति में सरदर्द, बुखार, उल्टी एवं अत्यधिक पसीना आना, बेहोशी आना, चक्कर आना, सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज होना , कमजोरी महसूस होना , शरीर में ऐंठन तथा त्वचा लाल एवं सूखी होना हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु आवेदन 23 जुलाई तक आमंत्रित

    लू (तापाघात ) से बचाव

    लू (तापाघात ) होने पर रोगी को छायादार स्थान पर कपड़े ढीले कर लिटायें एवं हवा करें। रोगी को बेहोशी होने की स्थिती में कोई भी भोज्य / पेय पदार्थ न दें एवं तत्काल चिकित्सा सेवायें प्राप्त करें। रोगी को होश में आने की स्थिती में उसे ठंडे पेय पदार्थ , जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का पना आदि देवें। रोगी के शरीर के तापमान को कम करने के लिए उसके शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियॉं रखें। लू से प्रभावित व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जावें।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केसरी ने बताया कि जिले के मेडिकल कॉलेज, सामु.स्वा.केन्द्रों, प्राथ.स्वा.केन्द्रों तथा शहरी स्वा- केन्द्रों में लू (तापाघात ) से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयॉं एवं ओ.आर.एस. की उपलब्ध है।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिकों से कहा है कि गर्मी के मौसम में लू (तापाघात ) से बचाव हेतु उपरोक्तानुसार तरीकों की अवश्य अपनाये ताकि स्वयं और अपने परिवार को लू से सुरक्षित रख सकें।

    यह भी पढ़ें: बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि

    यह भी पढ़ें: 25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    यह भी पढ़ें: इस्तेमाल न होने पर भी बिजली खाते हैं घर के ये उपकरण, बिजली बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा प्रेस क्लब जिम: बढ़ रही सदस्यों की सक्रियता, वरिष्ठों का मिल रहा मार्गदर्शन

    July 16, 2026

    Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

    July 16, 2026

    कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    July 16, 2026

    Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न

    July 16, 2026

    विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई “साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा”: अविनाश यादव

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत से खुलासा, एक महिला अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

    July 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,756 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,437 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,128 Views
    Don't Miss

    कोरबा प्रेस क्लब जिम: बढ़ रही सदस्यों की सक्रियता, वरिष्ठों का मिल रहा मार्गदर्शन

    July 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा संचालित ‘स्वर्गीय बी.एल. पालीवाल स्मृति पत्रकार व्यायाम शाला’…

    Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

    July 16, 2026

    कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    July 16, 2026

    Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न

    July 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.