Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि

    May 26, 2026

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि
    Featured

    बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित नियमों के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
    विश्वविद्यालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 13 जून से 15 जून 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 23 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी।
    प्रवेश परीक्षा के मॉडल उत्तर 29 जून 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन पर अभ्यर्थी 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। परीक्षा परिणाम की अंतरिम सूची 10 जुलाई 2026 को संभावित रूप से जारी की जाएगी तथा इस पर दावा-आपत्ति 10 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक आमंत्रित की जाएगी। प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम प्राविण्यता सूची 21 जुलाई 2026 को संभावित रूप से प्रकाशित की जाएगी।
    विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने तथा समस्त जानकारी सही एवं स्पष्ट रूप से दर्ज करने की अपील की है। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र ही प्रवेश परीक्षा एवं काउंसलिंग पंजीयन हेतु मान्य होगा, इसलिए अभ्यर्थियों को पृथक से काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पिकनिक से लौटते समय सवारियों से भरी ऑटो खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत, 7 से अधिक घायल

    प्रवेश प्रक्रिया, नियम एवं दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pssou.ac.in पर उपलब्ध है। साथ ही श्री जी के गढ़ेवाल सहायक कार्यक्रम समन्वयक मो.नं. 7489701037 व श्री आर के सक्सेना समन्वयक सहायक मो.नं.7067043721 पर सम्पर्क किया जा सकता है। अध्ययन केंद्र शासकीय ई व्ही पी जी कॉलेज तहसील कार्यालय रोड में भी सम्पर्क किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया संबंधी विस्तृत कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें::माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    यह भी पढ़ें::स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें कौन कर सकता अप्लाई? अंतिम तिथि 8 जून 2026

    यह भी पढ़ें::SBI के साथ शुरू करें ये धांसू बिजनेस, हर महीने कमाएं 45,000 से 90,000 रुपये!

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026

    यूपी पुलिस ने कुख्यात अपराधी रवि यादव को एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार

    May 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,553 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,002 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026886 Views
    Don't Miss

    बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि

    May 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए…

    लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    May 25, 2026

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.