छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में आज 17 मई को एक विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम “Heal Your Mind – Heal Your Life” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से राजीव गांधी ऑडिटोरियम, इंडिरा स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं हिप्नोथेरेपिस्ट डॉ. सचिन परब ( मुंबई) उपस्थित रहेंगे, जो लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और खुशहाल जीवन जीने की कला पर मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तनावमुक्त एवं आनंदमय जीवन के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एससीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है तथा शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, पारिवारिक सामंजस्य और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें
यह भी पढ़ें: फिर एक तरबूज ने उजाड़ दिया परिवार! पिता की मौत, बेटा वेंटिलेटर पर लड़ रहा जिंदगी की जंग

Editor in Chief






