Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विद्युत चोरी के प्रकरण में विशेष न्यायालय का महत्वपूर्ण निर्णय, अभियुक्त नोहर भार्गव दोषसिद्ध

    July 1, 2026

    निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित…NHAI ने सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट किए बंद, सीसीटीवी से होगी निगरानी, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

    July 1, 2026

    चेक बाउंस मामले हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 18 जुलाई एवं 21 नवंबर को

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»New Delhi: भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत
    Featured

    New Delhi: भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    07 Blog Vaccines L
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में मरीज और उनके परिवार के लिए इलाज का तरीका बहुत जरूरी होता है. इसी को देखते हुए हाल ही में भारत में एक नई इम्यूनोथेरेपी दवा लॉन्च की गई है, जो फेफड़ों के कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है.

    इस दवा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे अब सिर्फ 7 मिनट में शरीर में इंजेक्शन के रूप में दिया जा सकता है, जबकि पहले यह सिर्फ लंबी IV (इन्ट्रावेनस) इन्फ्यूजन के माध्यम से उपलब्ध थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी इंजेक्शन की कीमत कितनी है.

    नई इम्यूनोथेरेपी इंजेक्शन क्या है?

    नई इम्यूनोथेरेपी इंजेक्शन मुख्य रूप से नॉन-स्मॉल सेल फेफड़ों के कैंसर (NSCLC) के मरीजों के लिए है. भारत में हर साल लगभग 81,000 नए फेफड़ों के कैंसर के केस सामने आते हैं, जिनमें यह प्रकार सबसे ज्यादा होता है, लेकिन हर मरीज को यह दवा नहीं दी जा सकती है. यह PD-L1 प्रोटीन पर काम करती है. इसलिए सिर्फ वही मरीज इसका फायदा उठा सकते हैं जिनके कैंसर सेल्स पर PD-L1 प्रोटीन उच्च स्तर पर मौजूद हो. विशेषज्ञों के अनुसार, NSCLC मरीजों में लगभग आधे इस इलाज के लिए योग्य हैं.

    दवा कैसे काम करती है?

    हमारे शरीर की इम्यून सिस्टम के T सेल्स असामान्य या हानिकारक कोशिकाओं को पहचान कर उन्हें खत्म करते हैं, लेकिन कई कैंसर सेल्स अपने ऊपर PD-L1 नामक प्रोटीन दिखाते हैं, जो T सेल्स को कंफ्यूज करता है और उन्हें हमला करने से रोकता है. एटेजोलिज़ुमैब इस प्रोटीन से बंधकर इसे ब्लॉक कर देता है. इससे T सेल्स फिर से कैंसर सेल्स को पहचानने लगते हैं और उन्हें खत्म कर देते हैं.

    यह भी पढ़ें :  "अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस" ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    नई इम्यूनोथेरेपी इंजेक्शन का नया तरीका कितना सही है?

    पहले यह दवा IV इन्फ्यूजन के रूप में दी जाती थी, जिसमें मरीज को घंटों तक अस्पताल में रहना पड़ता था, लेकिन नई सबक्यूटेनियस इंजेक्शन तकनीक में यह सिर्फ जांघ में 7 मिनट में दी जा सकती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अब अस्पताल के पांच मरीज SC इंजेक्शन के माध्यम से इलाज ले सकते हैं, जबकि एक ही मरीज को IV इन्फ्यूजन में इतना समय लगता था. इस नई विधि को मरीज भी पसंद कर रहे हैं. वैश्विक अध्ययन बताते हैं कि 5 में से 4 मरीज IV की जगह SC इंजेक्शन को लेते हैं.

    भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी इंजेक्शन की कीमत कितनी है?

    भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी इंजेक्शन की कीमत बहुत ज्यादा है. भारत में एक डोज का खर्च लगभग 3.7 लाख रुपये है और आमतौर पर मरीज को 6 डोज की जरूरत होती है. लेकिन Blue Tree नामक कंपनी का पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम मरीजों की लागत कम करने में मदद करता है. इसे सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) के तहत भी शामिल किया गया है. SC इंजेक्शन में बायो-इक्विवेलेंट डोज 1800 mg है, जबकि IV में 1200 mg, जिसकी कीमत में लगभग 25,000 से 30,000 रुपये का अंतर है.

    Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

    यह भी पढ़ें: Korba: विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

    यह भी पढ़ें :  बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026

    यह भी पढ़ें: अफवाहों पर ध्यान न दे, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    यह भी पढ़ें: Sambhal: निकाह के 2 साल बाद महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टरों की टीम ने कराई सुरक्षित डिलीवरी, हर तरफ हो रही जमकर चर्चा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विद्युत चोरी के प्रकरण में विशेष न्यायालय का महत्वपूर्ण निर्णय, अभियुक्त नोहर भार्गव दोषसिद्ध

    July 1, 2026

    निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित…NHAI ने सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट किए बंद, सीसीटीवी से होगी निगरानी, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

    July 1, 2026

    चेक बाउंस मामले हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 18 जुलाई एवं 21 नवंबर को

    July 1, 2026

    ‘पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे’….राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बाबा बागेश्वर का बड़ा दावा

    July 1, 2026

    “कर चुकाना कोई एहसान नहीं, कानूनी दायित्व है; कोरबा को उसका अधिकार कब मिलेगा?”— पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल

    June 30, 2026

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    June 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,690 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,256 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,099 Views
    Don't Miss

    विद्युत चोरी के प्रकरण में विशेष न्यायालय का महत्वपूर्ण निर्णय, अभियुक्त नोहर भार्गव दोषसिद्ध

    July 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम), कोरबा माननीय श्री एस. शर्मा द्वारा विशेष (विद्युत)…

    निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित…NHAI ने सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट किए बंद, सीसीटीवी से होगी निगरानी, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

    July 1, 2026

    चेक बाउंस मामले हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 18 जुलाई एवं 21 नवंबर को

    July 1, 2026

    ‘पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे’….राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बाबा बागेश्वर का बड़ा दावा

    July 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.