उत्तरप्रदेश
संभल/स्वराज टुडे:;निकाह के दो साल बाद संभल के किराना स्टोर संचालक मोहम्मद आलिम के घर एक साथ चार किलकारियां गूंज उठीं. पत्नी अमीना ने पांच दिन के भीतर चार बच्चों को जन्म देकर डाक्टरों को भी हैरान कर दिया.
नौ मई को पहले बेटे का जन्म हुआ, जबकि गुरुवार को एक बेटा और दो बेटियों ने दुनिया में कदम रखा. गर्भ में चार बच्चे, मां की बिगड़ती हालत और समय से पहले प्रसव जैसी चुनौतियों के बीच डाक्टरों ने लगातार निगरानी और उपचार से मां व बच्चों को सुरक्षित बचा लिया. डाक्टरों के मुताबिक यह अपने तरह का अलग की मामला है, जहां इतने हाई रिस्क केस में चारों बच्चों की नार्मल डिलीवरी हुई है.
यह भी पढ़ें: Pune: अस्पताल को बम से उड़ाने की साजिश का खुलासा, बम रखकर फरार होने वाले आरोपी को ATS ने स्टेशन से धर दबोचा
यह भी पढ़ें: Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

Editor in Chief






