Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा
    Featured

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 12, 2026Updated:May 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    durg cylinder blast 2026 05 093eff0db09b9d88c3ae77e23be08d03 1200x630 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक घर में LPG घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट होने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी है. इस घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.

    दुर्ग/स्वराज टुडे:  दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक घर में LPG सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया. इस धमाके में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है. घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है.

    सीएम विष्णु देव साय ने जताया शोक,  किया मुआवजे का ऐलान

    हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. वहीं, हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख जताया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की. इसमें शासन के नियमानुसार मिलने वाली 4-4 लाख रुपये की सहायता के अतिरिक्त 5-5 लाख रुपये की विशेष सहायता राशि शामिल है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

    यह भी पढ़ें :  Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    जानकारी के अनुसार, घर में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिसकी वजह से जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई. धमाका इतना भीषण था कि आसपास के घरों में भी झटका महसूस किया गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी.

    फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, पूरी तरह से आग बुझाने में अभी समय लग सकता है. पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

    घटना की वजह स्पष्ट नहीं 

    घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार निगरानी रख रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सिलेंडर ब्लास्ट किस कारण हुआ. प्रारंभिक तौर पर इसे घरेलू गैस लीक या तकनीकी खराबी से जुड़ा हादसा माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. इस दर्दनाक घटना को लेकर प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और गैस सिलेंडर के सही उपयोग की अपील की है.

    हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री ने दुख जताया

    दुर्ग के कुम्हारी वार्ड क्रमांक 4 में सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में अनिल वैष्णव (48), चांदनी वैष्णव (18), लक्ष्मी वैष्णव (20) और एक साल की बच्ची गोपिका वैष्णव शामिल हैं. घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई, जिसके बाद मौके पर आग लग गई, जिसे बाद में काफी हद तक काबू में कर लिया गया. कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    इस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री ने दुख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर पीड़ित परिवार से मिलने जाने की बात कही है.

    LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते समय रखें 10 सावधानियां 

    1. सिलेंडर रखते समय

    1. हमेशा सीधा रखें: सिलेंडर कभी लिटाकर या उल्टा ना रखें । गैस लीक का खतरा बढ़ जाता है।
    2. हवादार जगह: बंद कमरे/अलमारी में ना रखें। किचन में खिड़की-वेंटिलेशन हो।
    3. गर्मी से दूर: चूल्हे, हीटर, धूप से कम से कम 1.5 मीटर दूर रखें।

    2. इस्तेमाल के समय

    4. लीक टेस्ट : नया सिलेंडर लगाते ही रेगुलेटर के जोड़ पर साबुन का घोल लगाकर चेक करें। बुलबुले बनें तो लीक है। ऐसी स्थिति में भूलकर भी माचिस ना जलाएं।
    5. पहले नॉब, फिर रेगुलेटर : खाना बनाकर सबसे पहले चूल्हे का नॉब बंद करें, फिर रात में रेगुलेटर बंद करके सोएं।
    6. जलता न छोड़ें: गैस पर खाना रखकर किचन से बाहर ना जाएं, खासकर दूध या प्रेशर कुकर।

    3. रखरखाव

    7. पाइप चेक करें : ISI मार्क वाला नारंगी पाइप ही लगाएं। हर 2 साल में पाइप बदल दें। पाइप में कट/दरार न हो।
    8. रेगुलेटर : सिर्फ कंपनी का रेगुलेटर यूज करें। लोकल कंपनी की ना लें। ढीला हो तो तुरंत बदल लें।
    9. एक्सपायरी : सिलेंडर पर A-24, B-25 लिखा होता है। A=जन-मार्च, B=अप्रैल-जून, C=जुलाई-सितंबर, D=अक्टूबर-दिसंबर। 24=2024। एक्सपायर सिलेंडर ना लें।

    4. लीक हो जाए तो

    10. ये काम तुरंत करें :

    ● माचिस/लाइटर ना जलाएं, स्विच ऑन-ऑफ ना करें – एक चिंगारी से आग लग जायेगी।
    ● रेगुलेटर बंद करें,  खिड़की-दरवाजे खोल दें।
    ● बिजली के सारे उपकरण बंद कर दें।
    ● बाहर जाकर LPG इमरजेंसी नंबर 1906 पर कॉल करो।

    यह भी पढ़ें :  मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    नोट: सिलेंडर के नीचे रबर मैट रखो ताकि जंग न लगे। बच्चों को किचन में अकेला न छोड़ो।

    सेफ्टी फर्स्ट – LPG गंधहीन होती है, उसमें गंध सिर्फ लीक पता चलने के लिए मिलाई जाती है। गंध आए तो इग्नोर ना करें ।

    यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    यह भी पढ़ें: रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,828 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,478 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,171 Views
    Don't Miss

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    झारसुगुड़ा/स्वराज टुडे: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी…

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.