Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»NEET पेपर लीक के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले… कई राज्यों में CBI कर रही जांच
    Featured

    NEET पेपर लीक के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले… कई राज्यों में CBI कर रही जांच

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n71195673917785901975522d2925a0cd5d6f13f582d499210c2839764de9ebf087b551e1acbbd0a0438f21
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: NEET 2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने जांच CBI को सौंप दी है. CBI के मुताबिक, एजेंसी को इस मामले की जांच का आदेश मिल चुका है और जल्द ही रेगुलर केस दर्ज करके जांच शुरू की जाएगी.

    इसके बाद CBI की एक विशेष टीम बनाई जाएगी, जो पूरे मामले की तफ्तीश करेगी. सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है. राजस्थान SOG की जांच में महाराष्ट्र, उत्तराखंड और राजस्थान के लिंक सामने आए हैं. अंतरराज्यीय साजिश की आशंका के बाद CBI की टीमें इन राज्यों में जाकर जांच कर सकती हैं.

    • सूत्रों के मुताबिक नीट का ये पेपर नासिक की प्रिंटिंग प्रेस में कॉपी किया गया था
    • नासिक से पेपर हरियाणा आया, जहां गुरुग्राम के एक डॉक्टर के पास तक पहुंचा
    • हरियाणा से पेपर जयपुर पहुंचा और जयपुर से जमवा रामगढ़ पहुंचा
    • जमवारामगढ़ से पेपर सीकर पंहुचा और फिर सीकर से पेपर देश के अन्य राज्य जम्मू-कश्मीर, बिहार और केरल तक पंहुचा
    • नासिक की प्रिंटिंग प्रेस से एक शख़्स को हिरासत में भी लिया गया

    लीक पेपर के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले

    सूत्रों के अनुसार, केस दर्ज होते ही CBI राजस्थान SOG से केस फाइल, दस्तावेज और अब तक जुटाए गए सबूत अपने कब्जे में लेगी. साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से भी सभी जरूरी जानकारी और रिकॉर्ड लिए जाएंगे. फिलहाल राजस्थान SOG इस मामले की गहन जांच कर रही है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. जांच में सामने आया है कि जिस कथित गेस पेपर को पहले सर्कुलेट किया गया था, उसमें मौजूद करीब 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले. बताया जा रहा है कि सवालों में लाइन, कॉमा या शब्द तक का बदलाव नहीं था.

    यह भी पढ़ें :  Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    पेपर्स को ग्रुप से बाहर फॉरवर्ड न करने की चेतावनी

    जांच एजेंसियों को Private Mafia नाम का एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी मिला है. इस ग्रुप में करीब 400 सदस्य बताए जा रहे हैं. ग्रुप के कैप्शन में लिखा था कि यह ग्रुप सिर्फ लीक एग्जाम पेपर अपलोड करने के लिए बनाया गया है और पेपर्स को ग्रुप से बाहर फॉरवर्ड न करने की चेतावनी भी दी गई थी. SOG सूत्रों का दावा है कि एजेंसी ने मामले को लगभग सुलझा लिया है और CBI को हैंडओवर करने से पहले केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है.

    मनीष यादव पेपर लीक का कथित मास्टरमाइंड

    इस मामले में दो अहम नाम सामने आए हैं. मनीष यादव को कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जबकि राकेश मंडावरिया पर पेपर डिस्ट्रीब्यूट करने का आरोप है. SOG ने दोनों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि मनीष यादव को जयपुर से पकड़ा गया. हालांकि अभी तक इस मामले में आधिकारिक FIR दर्ज नहीं हुई है.

    बायोलॉजी के 90 सवाल और केमिस्ट्री के 35 सवाल लीक

    जांच में यह भी सामने आया है कि सबसे पहले बायोलॉजी के 90 सवाल और केमिस्ट्री के 35 सवाल लीक हुए थे. दावा किया जा रहा है कि परीक्षा में बायोलॉजी के सभी 90 सवाल और केमिस्ट्री के 46 में से 35 सवाल वही थे, जो पहले से वायरल हो चुके थे.अब पूरे मामले पर देशभर की नजर है और उम्मीद की जा रही है कि CBI जांच के बाद इस पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े बड़े नामों का खुलासा हो सकता है.

    यह भी पढ़ें :  Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान
    यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ
    यह भी पढ़ें: सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल
    यह भी पढ़ें: एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.