Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    May 12, 2026

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल
    Featured

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    303034b4 14a6 473a a9b3 a61758cd1c99 1750154385971
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    • भाजपा नेताओं के धरने से कमीशन का चल रहे खेल पर लगी मुहर
    • पूर्व राजस्व मंत्री बोले, अपने ही जनप्रतिनिधि अधिकारियों की खोल रहे कच्चा चिट्ठा
    • मंत्री लखनलाल देवांगन पर फिर लगाए कई गंभीर आरोप

    कोरबा/स्वराज टुडे: जिला पंचायत कार्यालय के सामने सोमवार को भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह और सदस्यों के धरने पर बैठने के मामले को लेकर पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अपने ही नेता और जनप्रतिनिधि अधिकारियों की कथित कमीशनखोरी से इतने परेशान हो चुके हैं कि उन्हें धरने पर बैठकर नारेबाजी करनी पड़ रही है।
    पूर्व मंत्री अग्रवाल ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में सुशासन तिहार के नाम पर गांव और शहरों में चिलचिलाती धूप में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है, लेकिन कोरबा में सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों के काम तक नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य जैसे जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों से मिलने का समय नहीं मिल रहा और उन्हें धरना देकर विरोध जताना पड़ रहा है, तब आम जनता की समस्याओं की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने खुले तौर पर अधिकारियों पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्तव्यहीन जिला पंचायत सी.ई.ओ. के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए. पूर्व राजस्व मंत्री ने कहा कि धरने की सूचना मिलने पर मंत्री लखनलाल देवांगन मौके पर पहुंचे और नाराज नेताओं को मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इससे स्पष्ट है कि नाराजगी गहराती जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कमीशन लेने की खुली छूट दे दी गई है, जिसके कारण भाजपा के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बेहद आक्रोशित हैं। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जिले में मनमाने तरीके से विभिन्न क्षेत्रों में राखड़ डलवाया जा रहा है। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा है कि रेत, डीजल, कबाड़ और कोयला चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और इन अवैध गतिविधियों को राजनैतिक संरक्षण दिया जा रहा है ।
    पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम पर पहुंच चुकी है। जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के बजाय अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सत्ता पक्ष के नेता ही अपने काम के लिए धरने पर बैठने को मजबूर हैं, तब आम जनता को न्याय और राहत मिलना मुश्किल दिखाई देता है।

    यह भी पढ़ें :  भूख के विरुद्ध सेवा का संकल्प: रोटी बैंक सेवा को नई गति, मिहिर कैवर्थ्य बने प्रभारी

    यह भी पढ़ें: एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    यह भी पढ़ें: Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026

    Bhopal: मुस्लिम प्रेमी के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर पीटा, मुंह पर भी पोता गोबर

    May 12, 2026

    मातृ दिवस पर नवप्रभा सेवा समिति द्वारा मातृत्व प्रतिभा, नारी शक्ति एवं महिला सम्मान को समर्पित भव्य आयोजन

    May 12, 2026

    Korba: ई-लाइब्रेरी भवन ही नहीं ज्ञान का बनेगा केंद्र : ज्योत्सना महंत; वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री रामकुमार टमकोरिया की स्मृति में पुस्तकालय का उन्नयन व ई-लाइब्रेरी का हुआ लोकार्पण

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026821 Views
    Don't Miss

    सीएम मना रहे सुशासन तिहार, कोरबा में चल रही कमीशनखोरी की बयार: जयसिंह अग्रवाल

    May 12, 2026

    • भाजपा नेताओं के धरने से कमीशन का चल रहे खेल पर लगी मुहर •…

    एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र में ₹282 करोड़ के कथित घोटाले का खुलासा, पीएमओ और सीबीआई तक की गयी शिकायत

    May 12, 2026

    Kolkata: कौन है UP का ठाकुर राज सिंह, कोलकाता पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

    May 12, 2026

    प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.