Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘कलमा’ न सुना पाने पर जैब जुबैर अंसारी ने सुरक्षा गार्डों को चाकू से गोदा, डेढ़ घंटे के भीतर हमलावर गिरफ्तार, ATS ने संभाला मोर्चा !
    Featured

    ‘कलमा’ न सुना पाने पर जैब जुबैर अंसारी ने सुरक्षा गार्डों को चाकू से गोदा, डेढ़ घंटे के भीतर हमलावर गिरफ्तार, ATS ने संभाला मोर्चा !

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7102099391777370001965d81cc97490d5dc382e72195407f33f269c188a041f6851d83991118fe257bd17
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: जैब जुबैर अंसारी ने सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला कर दिया, क्योंकि वे ‘कलमा’ नहीं सुना पाए। आरोपित के फोन से ISIS से जुड़े Video मिले हैं।
    मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में एक 31 वर्षीय युवक ने दो सुरक्षा गार्डों पर सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि वे ‘कलमा’ नहीं सुना पाए। आरोपित की पहचान जैब जुबैर अंसारी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने घटना के मात्र डेढ़ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

    इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब महाराष्ट्र ATS ने भी जाँच की कमान संभाल ली है, क्योंकि शुरुआती जाँच में आरोपित के फोन और इंटरनेट हिस्ट्री में ISIS से जुड़े Video मिलने की बात सामने आई है।

    कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

    यह पूरी घटना रविवार (26 अप्रैल 2026) तड़के करीब 4 बजे की है। मीरा रोड ईस्ट में एक निर्माणाधीन इमारत पर राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन नाम के दो गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। तभी वहाँ जैब जुबैर अंसारी पहुँचा और उसने गार्डों से उनका नाम और धर्म पूछा।

    जब गार्डों ने जवाब दे दिया, तो उसने उनसे पूछा कि क्या वे ‘कलमा’ पढ़ सकते हैं। गार्डों ने जब इनकार किया, तो आरोपित ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में राजकुमार मिश्रा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सुब्रतो सेन ने किसी तरह केबिन में छिपकर अपनी जान बचाई।

    आरोपित का बैकग्राउंड और गिरफ्तारी

    हमले के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने CCTV कैमरों की मदद से उसे नया नगर इलाके में उसके किराए के घर से दबोच लिया। आरोपित जैब अंसारी काफी पढ़ा-लिखा है। वह साल 2019 तक अमेरिका में पढ़ाई कर चुका है और भारत लौटने के बाद एक कोचिंग सेंटर में केमिस्ट्री और गणित पढ़ाता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अकेला रह रहा था और उसके मकान मालिक ने उसे 5 मई तक फ्लैट खाली करने को कहा था।

    यह भी पढ़ें :  दो वर्ष पुराने चर्चित हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, सह आरोपी पहले से ही गिरफ्त में, फरार दोनों आरोपियों पर 5000 रु का था इनाम

    ATS की एंट्री और पुलिस की अपील

    पुलिस की जाँच में पता चला है कि आरोपित जैब इंटरनेट पर लगातार कट्टरपंथी और ISIS से जुड़े प्रोपेगेंडा Video देखता था। इसी संदिग्ध गतिविधियों के चलते अब नया नगर पुलिस के साथ ATS भी यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह हमला किसी बड़े आतंकी साजिश का हिस्सा था।

    फिलहाल दोनों घायल गार्डों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएँ, वरना सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: डाॅ.सीवी रमन विश्वविद्यालय बॉयज़ हॉस्टल से गायब हुए छात्र को कोटा पुलिस ने नागपुर से किया बरामद, हुआ बड़ा खुलासा

    यह भी पढ़ें: ₹16 हजार के लिए बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट, भाई ने बहन का शव खोदा फिर कंकाल लेकर पहुंच गया बैंक, मैनेजर और कर्मचारियों के उड़ गए होश

    यह भी पढ़ें: लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026

    40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,822 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    बाबा कनकेश्वर धाम के लिए शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की…

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.