Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर सभी को दी शुभकामनाएं

    April 26, 2026

    भारत की स्पेस रेस में नया अध्याय: विक्रम-1 लॉन्च के लिए तैयार, ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता, विक्रम-1 ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा की ओर रवाना

    April 26, 2026

    Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्री-मानसून के प्रभाव से करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
    Featured

    प्री-मानसून के प्रभाव से करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7099706141777166516375e90a60f4eba78f69b651abeaba60e6b1847154af91041908cc6d4f1e70012675
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पूरा भारत इन दिनों तेज गर्मी से जूझ रहा है. सुबह उठते ही लू के थपेड़े लोगों को झुलसाने लग जाते हैं. बादलों के अभाव में सूरज की किरणें सीधे धरती पर पहुंच रही हैं, जिससे हालात और ज्यादा विकट होते जा रहे हैं.

    हालांकि, अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट ने इस हफ्ते का जो अपडेट जारी किया है. उससे लोग राहत महसूस कर सकते हैं.

    26 अप्रैल के बाद मिलेगी तेज गर्मी से राहत

    IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी ट्रफ के प्रभाव से प्री-मानसून गतिविधि बढ़ रही है. इसकी वजह से 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके प्रभाव से कुछ राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की-मध्यम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि संभव है. ऐसा होने पर लू के थपेड़े सह रहे लोगों को राहत मिल सकती है. हालांकि देश का औसत तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा.

    आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में सूखा और गर्म मौसम रहेगा. गर्मी की वजह से दिन का तापमान 40-45°C तक पहुंच सकता है. इन राज्यों में व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना नहीं है. इस दौरान दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और गुजरात में उमस बढ़ेगी, जिससे लोगों के पसीने निकलेंगे.

    दिल्ली-एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?

    दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो IMD ने यहां पर लू का पीला अलर्ट जारी है. दिल्ली-एनसीआर में दिन का अधिकतम तापमान 42-45°C और न्यूनतम 25-28°C के आसपास रहेगा. दिन में सूखी और धूल भरी हवा चलेगी. हालांकि, आज दोपहर के बाद मौसम बदल सकता है. इस दौरान हल्के बादल आसमान को घेर लेंगे, जिसके बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के छींटे पड़ सकते हैं. इस दौरान तेज हवाएं लोगों को गर्मी से राहत प्रदान कर सकती है. बारिश से तापमान 2-3 डिग्री कम हो सकता है. वहीं रातें उमस भरी रहेंगी.

    यह भी पढ़ें :  Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- "महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं"

    इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक, तेज गर्मी के बावजूद आज देश के विभिन्न राज्यों में अच्छी-खासी बारिश होगी. आज रविवार को असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

    पूर्वी भारत में भी आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है. साथ ही आंधी भी आ सकती है, जिससे तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. दक्षिण भारत में भी केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की बारिश संभव है.

    इन प्रदेशों में गरज-चमक के आसार

    आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश/बर्फबारी में भी बारिश के आसार हैं. पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भी गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने संभव हैं. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून के प्रभाव की वजह से आंधी संभव है.

    यह भी पढ़ें: सर्राफा दुकान में चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह की 3 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान को बनाती थी निशाना

    यह भी पढ़ें: मोदी के भारत की एक और उपलब्धि: गंगा एक्सप्रेसवे का सपना हुआ साकार, 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में CBSE मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब केवल NCERT की किताबें ही मान्य…….निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर सभी को दी शुभकामनाएं

    April 26, 2026

    भारत की स्पेस रेस में नया अध्याय: विक्रम-1 लॉन्च के लिए तैयार, ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता, विक्रम-1 ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा की ओर रवाना

    April 26, 2026

    Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”

    April 26, 2026

    मोदी के भारत की एक और उपलब्धि: गंगा एक्सप्रेसवे का सपना हुआ साकार, 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    April 26, 2026

    सर्राफा दुकान में चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह की 3 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान को बनाती थी निशाना

    April 26, 2026

    बच्चों का दाह संस्कार क्यों नहीं होता? गरुड़ पुराण में छिपी है दफनाने की असली वजह

    April 25, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026858 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026835 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026800 Views
    Don't Miss

    अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर सभी को दी शुभकामनाएं

    April 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 26 अप्रैल को पूरे विश्व में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस…

    भारत की स्पेस रेस में नया अध्याय: विक्रम-1 लॉन्च के लिए तैयार, ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता, विक्रम-1 ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा की ओर रवाना

    April 26, 2026

    Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”

    April 26, 2026

    प्री-मानसून के प्रभाव से करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

    April 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.