Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    August 31, 2026

    Korba: ESIC अस्पताल के युवा डॉक्टर डॉ. एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रारंभिक जाँच में पुलिस को मिले चोट के निशान

    August 31, 2026

    Delhi: दिल्ली के स्कूल में शर्मनाक हरकत, स्कूल बस ड्राइवर चॉकलेट देकर नर्सरी की छात्रा से करता था गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में चोट देखकर हुआ दरिंदगी का खुलासा

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Delhi: डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 500 महिलाओं से 2 करोड़ की ठगी, साइबर ठग गिरफ्तार
    Featured

    Delhi: डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 500 महिलाओं से 2 करोड़ की ठगी, साइबर ठग गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    2022 10image 17 56 503304587arrestinhamirpur
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दिल्ली/स्वराज टुडे: दक्षिणी पश्चिमी जिले की साइबर थाने की टीम ने शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपित 24 परगना, बंगाल का रहने वाला आनंद कुमार डेटिंग और मेट्रिमोनियल एप पर डाक्टर, प्रोड्यूसर, वकील, बिजनेसमैन आदि की नकली प्रोफाइल बनाकर 500 से अधिक महिलाओं को धोखा दे चुका है।

    पुलिस ने क्या बरामद की ?

    आर्थिक नुकसान का झांसा देने या निजी कंटेंट वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं से लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी की। उसके पास से चार स्मार्टफोन, आठ सिम कार्ड, तीन डेबिट कार्ड, चार सोने के ब्रेसलेट, पांच सोने की चेन बरामद किए हैं। वहीं ठगी से मिले पैसे का एक बड़ा हिस्सा उसने आनलाइन गेमिंग और निजी उपयोग में खर्च किए।

    एक पीड़ित महिला की शिकायत से सायबर ठग की खुली पोल

    दक्षिणी पश्चिमी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विकास मीणा के मुताबिक एक पीड़िता ने शिकायत की थी कि ”वैभव अरोड़ा” के नाम से चल रही एक नकली इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिए उससे लगभग सात लाख की ठगी की गई है। डेटिंग एप पर दोस्ती बढ़ी। धीरे-धीरे उसने भावनात्मक रिश्ता बना लिया और शादी करने का वादा किया।

    आरोपित ने ”आनंद” नाम की एक और नकली पहचान बनाई, और दावा किया कि वह उसका करीबी दोस्त है जो शादी के प्रस्ताव के संबंध में परिवार की मुलाकात का इंतजाम करने में मदद करेगा। इसके बाद आरोपित ने मेडिकल इमरजेंसी और व्यापार में वित्तीय नुकसान के बारे में झूठी कहानियां गढ़ीं और आर्थिक मदद मांगी।

    उसकी बातों में भरोसा करके पीड़िता ने लगभग सात लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब पैसे वापस मांगे तो आरोपित ने काल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। उसने वाट्सएप मैसेज के जरिए पीड़िता को झूठी जानकारी दी कि ”वैभव” नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

    आरोपित की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई विशेष टीम

    आरोपित की गिरफ्तारी के लिए साइबर थाना एसएचओ प्रवेश कौशिक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। लगातार निगरानी और तकनीकी ट्रैकिंग से पता चला कि आरोपित से जुड़े दो मोबाइल नंबर बंगाल के 24 परगना क्षेत्र में सक्रिय थे। इसके आधार पर टीमों ने उस क्षेत्र में कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपित आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपित एक ही समय में कई फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग पहचान पर जारी किए गए कई सिम कार्ड का इस्तेमाल करने के साथ ही बार-बार मोबाइल बदलता था।

    इंटरनेट मीडिया पर बना रखी थी कई पहचान

    आरोपित आनंद कुमार ने इंटरनेट मीडिया और डेटिंग एप प्लेटफार्म पर वैभव अरोड़ा, डा. रोहित बहल, तरुण, आनंद शर्मा और शिखा जैसी कई फर्जी प्रोफाइल बनाई। दिल्ली और गाजियाबाद में इसी तरह के साइबर अपराध के मामलों में वह शामिल रहा है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म समेत कई डेटिंग और मेट्रिमोनियल एप पर संभावित महिलाओं को सावधानी से चुनता था। कई मामलों में पीड़िताओं  को लुभाने के लिए शादी या माडलिंग असाइनमेंट या प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में दाखिले का वादा करता। इतना ही नहीं आरोपित आनलाइन बातचीत के दौरान पीड़ितों द्वारा साझा की गई निजी तस्वीरें और वीडियो भी डाउनलोड करके रखता। बाद में इन सामग्रियों को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

    यह भी पढ़ें:;Raipur: एक नग देशी कट्टा व तीन नग जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पहले भी देसी कट्टे के साथ हो चुका है गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज

    यह भी पढ़ें :  'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को अब वैधानिक सुरक्षा और सम्मान, गायन के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को मिलेगी 3 साल की सजा

    यह भी पढ़ें:;New Delhi: मेहंदी की रस्म के दौरान दुल्हन पर एसिड अटैक, दूल्हे की मुहोब्बत में पागल महिला ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपिया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें:;Mirzapur: दिन दहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें घटना का वीडियो

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    August 31, 2026

    Korba: ESIC अस्पताल के युवा डॉक्टर डॉ. एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रारंभिक जाँच में पुलिस को मिले चोट के निशान

    August 31, 2026

    Delhi: दिल्ली के स्कूल में शर्मनाक हरकत, स्कूल बस ड्राइवर चॉकलेट देकर नर्सरी की छात्रा से करता था गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में चोट देखकर हुआ दरिंदगी का खुलासा

    August 31, 2026

    राशिफल 31 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 31, 2026

    पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​

    August 30, 2026

    10 वीं की नाबालिग छात्रा से स्कूल प्रबंधक के बेटे ने 4 महीने तक किया रेप, अब शिकायत दर्ज होते ही हुआ फरार

    August 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,896 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,501 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,367 Views
    Don't Miss

    SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    August 31, 2026

    बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका सामने…

    Korba: ESIC अस्पताल के युवा डॉक्टर डॉ. एल्विन वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रारंभिक जाँच में पुलिस को मिले चोट के निशान

    August 31, 2026

    Delhi: दिल्ली के स्कूल में शर्मनाक हरकत, स्कूल बस ड्राइवर चॉकलेट देकर नर्सरी की छात्रा से करता था गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में चोट देखकर हुआ दरिंदगी का खुलासा

    August 31, 2026

    राशिफल 31 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.