छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: जानकारी के अनुसार बिलासपुर संभाग के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद उसका प्रकाशन रोक दिया गया है। संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सूची का दोबारा परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
स्पष्ट किया गया है कि त्रुटियों के कारण अंतिम सूची जारी नहीं की जा सकी है। 1 अप्रैल 2025 की स्थिति में प्रशिक्षित स्नातक, स्नातकोत्तर शिक्षक, एलबी संवर्ग, सहायक शिक्षक और व्यायाम शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जिलों से तैयार कर भेजी गई थी। संभाग स्तर पर जांच में डाटा में अंतर और तकनीकी खामियां सामने आईं, जिसके चलते प्रक्रिया रोकनी पड़ी। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 17 अप्रैल तक त्रुटिरहित होने का प्रमाण पत्र भेजें। साथ ही संशोधित सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी दोनों जमा करनी होगी।
इन बिंदुओं पर होगा दोबारा मिलान
* नियुक्ति व पदनाम (नियुक्ति पुस्तिका के अनुसार)
* शैक्षणिक योग्यता (केवल विभागीय मान्यता प्राप्त)
* स्थानांतरण के बाद कार्यभार ग्रहण तिथि
* पदोन्नति के बाद जॉइनिंग डेट
* जन्मतिथि
* संविलियन तिथि
* डीएड/बीएड की स्थिति व उत्तीर्ण वर्ष
यह भी पढ़ें: दर्री केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश, डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव निकाला बाहर
यह भी पढ़ें: यूपी में अब दहेज प्रताड़ना सहित 31 मामलों में नहीं होगी FIR, डीजीपी ने क्यों दिया ऐसा निर्देश ?

Editor in Chief





