नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2026 जारी कर दिया है, जिसे डिजिलॉकर और आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र-छात्रा सीबीएसई रिजल्ट 2026 लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट Results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर छात्र अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे, जिसका डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहां मिलेगी।
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने से पहले सरकारी क्लाउड प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर ने भी एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने का संकेत मिलता है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से अपना DigiLocker अकाउंट तैयार कर लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट आसानी से एक्सेस कर सकें।
दो चरणों में हुई परीक्षा, दूसरा मौका भी मिलेगा
इस साल CBSE ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं नए टू-बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की हैं।
* पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य): 17 फरवरी से 11 मार्च 2026
* दूसरा बोर्ड एग्जाम (वैकल्पिक): 15 मई से 1 जून 2026
दूसरी परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 विषयों में सुधार का मौका मिलेगा।
* 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जो दूसरी परीक्षा दे सकते हैं मगर 3 या अधिक विषयों में फेल छात्र को 2027 की मुख्य परीक्षा देनी होगी।
इस साल इतने छात्रों ने दी परीक्षा
CBSE के आंकड़ों के अनुसार सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में कुल 25,08,319 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है, जिसमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने कुल 83 विषयों के लिए 8,075 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी है।
ऐसे चेक करें CBSE 10वीं रिजल्ट 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. “Class X 2026 Results” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5. मार्कशीट डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें।
यह भी पढ़ें: MS यूनिवर्सिटी की छात्रा का डांस विवाद: ‘संस्कार’ पर उठे सवाल तो लड़की ने रोते हुए जारी की ये वीडियो…

Editor in Chief





