Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: जिले में 19 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित, 2200 रुपए की बीएमडी जांच सहित सैकड़ों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क, पं. विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि पर विशाल आयुर्वेद एवं मल्टी-स्पेशलिटी शिविर आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं
    Featured

    Korba: जिले में 19 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित, 2200 रुपए की बीएमडी जांच सहित सैकड़ों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क, पं. विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि पर विशाल आयुर्वेद एवं मल्टी-स्पेशलिटी शिविर आयोजित, देशभर के विशेषज्ञ देंगे अपनी सेवाएं

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260415 WA00021
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्व. पंडित विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि अवसर पर 19 अप्रैल रविवार को एक भव्य एवं वृहद् निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, शिव औषधालय, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय (दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड) में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

    IMG 20260415 WA00021 1

    जानकारी के अनुसार इस विशाल शिविर में दंत रोग, अस्थि खनिज घनत्व जांच, आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार सहित आंख, नाक, कान, गला, चर्म रोग, गुदा रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग, वात एवं श्वास रोग सहित सभी प्रकार की बीमारियों का निःशुल्क परामर्श और उपचार अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।
    शिविर की खास बात यह है कि 2200 रुपए मूल्य की बीएमडी जांच पूरी तरह निःशुल्क दिल्ली से आए तकनीशियनों द्वारा की जाएगी। इसके अलावा रक्त शर्करा, रक्तचाप एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी निःशुल्क होगी। आंखों की जांच कर चश्मे के नंबर का कार्ड भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
    विशेष रूप से यौन संक्रमित एवं यौन संचारित रोगों, टीबी से संबंधित बीमारियों की जांच, परामर्श एवं उपचार एड्स काउंसलर एवं उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। शिविर में मरीजों को निःशुल्क औषधि, परामर्श के साथ स्वास्थ्य पुस्तिका भी वितरित की जाएगी।
    मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रमुख चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके दादाजी पं. विद्याधर शर्मा ने “नर सेवा ही नारायण सेवा” के उद्देश्य से शिव औषधालय की स्थापना की थी। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य न केवल रोगों का उपचार, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना भी है।
    शिविर में रायपुर के ख्यातिलब्ध दंत चिकित्सक डॉ. विकास अग्रवाल विशेष रूप से अपनी सेवाएं देंगे, जो आयुर्वेद की विशेष विधा जालंधर बंध के माध्यम से बिना एनेस्थीसिया एवं बिना दर्द के दांत निकालने की प्रक्रिया करेंगे। इसके अलावा नाड़ी वैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, गुदा रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.जी. साहू, सिकलिंग रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप देवांगन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नंदिनी तिवारी, डॉ. उर्वशी मिश्रा, डॉ. वागेश्वरी शर्मा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.एल. वीरानी सहित अनेक अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
    आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों से इस वृहद् निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने अपील की है। पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय निर्धारित किया जा सकता है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    यह भी पढ़ें :  Rashifal 23 May 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: आस्था स्थल कोसगई माता मंदिर के नीचे लगी भीषण आग, होटल में लगी आग ने मचाई तबाही, श्रद्धालु की कार सहित कई दुकानें जलकर खाक

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिंदूओं के घरों में की तोड़फोड़

    यह भी पढ़ें: Kolkata: TMC की रैली में झंडा लेकर नारे लगाते नजर आए नाइजीरियाई नागरिक, भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- चुनाव में विदेशी दखल बर्दाश्त नहीं

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,577 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026893 Views
    Don't Miss

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कोरबा जिले कलेक्टर कुणाल दुदावत से…

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.