Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba::बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन; 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026

    सुश्री सरोज पांडेय के कार्यक्रम ‘बचपन की टिकट’ की अपार सफलता के बाद बीजेपी में मची हलचल

    April 13, 2026

    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: विजयी होने के बाद नई कार्यकारिणी में इन नामों की घोषणा

    April 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सुश्री सरोज पांडेय के कार्यक्रम ‘बचपन की टिकट’ की अपार सफलता के बाद बीजेपी में मची हलचल
    Featured

    सुश्री सरोज पांडेय के कार्यक्रम ‘बचपन की टिकट’ की अपार सफलता के बाद बीजेपी में मची हलचल

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 13, 2026Updated:April 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260413 WA0052
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों कोरबा जिला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। बताया जा रहा हैं की पूर्व सांसद और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘बचपन की टिकट’ बहुत ज्यादा सफल हुआ हैं। राजनीति के विश्लेषकों का मानना हैं की कागजों में यह आयोजन भले ही सांस्कृतिक और सामाजिक बताया गया हैं, लेकिन इसके सियासी मायने खुलकर सामने आ रहे हैं।

    सांस्कृतिक मंच, लेकिन सियासी संकेत साफ

    कोरबा अंचल की अशोक वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं और विद्यालयीन छात्राओं ने भाग लिया। पारंपरिक खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और उत्साहपूर्ण माहौल ने इसे एक बड़े सामाजिक आयोजन का रूप दे दिया। लेकिन मंच पर उनकी मौजूदगी और मैदान में दिखी सक्रियता ने इसे पूरी तरह सियासी रंग दे दिया। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति, कोरबा और बिलासपुर महापौर द्वय की सक्रिय भागीदारी और बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों की भीड़ ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    भले ही सुश्री सरोज पांडेय ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस आयोजन को गैर राजनीतिक बताया हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे अलग नजरिए से देखा जा रहा है। राजनीति के विश्लेषकों का मानना है कि यह आयोजन एक सुनियोजित जनसंपर्क अभियान था, जो आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारी का हिस्सा हो सकता है।

    चुनावी टिकट के इंतजार में बैठे नेताओं के बीच बढ़ी हलचल

    हालांकि आयोजन के संबंध में कोई स्पष्ट अधिकृत जानकारी नहीं दी गयी हैं किंतु राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ियो ने आयोजन पश्चात बताया कि बीजेपी के भीतर एक अजीब ही हलचल तेज हो गई है।  खासकर उन नेताओं के बीच, जो आगामी चुनावों में टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ‘बचपन की टिकट’ नाम भले ही मासूम लगे, लेकिन इसके पीछे छिपा सियासी संदेश कई नेताओं की धड़कनें बढ़ा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे आयोजनों के जरिए जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना और संगठन में अपनी सक्रियता दिखाना, टिकट की दौड़ में बढ़त दिला सकता है। भारतीय राजनीति में अक्सर संदेश सीधे शब्दों में नहीं, बल्कि आयोजनों और गतिविधियों के जरिए दिए जाते हैं। कोरबा का यह कार्यक्रम भी कुछ ऐसा ही संकेत दे गया है कि चुनावी मैदान की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिक्षण संस्थानों के समीप मादक पदार्थ की बिक्री पर प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर सघन कार्रवाई जारी, बालको क्षेत्र में कोटपा अधिनियम के तहत सात दुकानों से वसूला गया जुर्माना

    यह भी पढ़ें: Lucknow: 73 हजार रुपये सैलरी पाने वाली पत्नी ने पति से मांगा था गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट ने सुनाया गजब का फैसला…

    यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाभी को मां समान मानता था देवर विशाल…फिर ऐसा क्या हुआ कि करनी पड़ी खुदकुशी, जाँच में हुआ शर्मनाक खुलासा

    यह भी पढ़ें: New Delhi: 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कफ सिरप पर प्रतिबंध, जारी हुई नई गाइडलाइंस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba::बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन; 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026

    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: विजयी होने के बाद नई कार्यकारिणी में इन नामों की घोषणा

    April 13, 2026

    Lucknow: 73 हजार रुपये सैलरी पाने वाली पत्नी ने पति से मांगा था गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट ने सुनाया गजब का फैसला…

    April 13, 2026

    बद्रीनाथ से केदारनाथ तक, चार धाम यात्रा करा रहा IRCTC, जानें किराया और बुकिंग की डिटेल्स

    April 13, 2026

    Saharanpur: भाभी को मां समान मानता था देवर विशाल…फिर ऐसा क्या हुआ कि करनी पड़ी खुदकुशी, जाँच में हुआ शर्मनाक खुलासा

    April 13, 2026

    Korba: “बचपन की टिकट” कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की जबरदस्त भीड़, पारंपरिक खेलों में हिस्सा लेकर अपने बचपन को किया याद, स्वादिष्ट व्यंजनों का भी उठाया लुत्फ

    April 13, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026814 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026742 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026665 Views
    Don't Miss

    Korba::बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन; 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

    April 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने परिसर…

    सुश्री सरोज पांडेय के कार्यक्रम ‘बचपन की टिकट’ की अपार सफलता के बाद बीजेपी में मची हलचल

    April 13, 2026

    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: विजयी होने के बाद नई कार्यकारिणी में इन नामों की घोषणा

    April 13, 2026

    Lucknow: 73 हजार रुपये सैलरी पाने वाली पत्नी ने पति से मांगा था गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट ने सुनाया गजब का फैसला…

    April 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.