Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

    May 26, 2026

    MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    May 26, 2026

    बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Gorakhpur: गोरखपुर के दो सगे भाइयों की मुंबई में चाकू मारकर हत्या, शव गांव पहुंचते ही पर‍िवार में मचा कोहराम
    Featured

    Gorakhpur: गोरखपुर के दो सगे भाइयों की मुंबई में चाकू मारकर हत्या, शव गांव पहुंचते ही पर‍िवार में मचा कोहराम

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n70795899517758695861943b61a72ebd99a9b809977c5a587ce1163fde2ff5026fabb93db91aae3a4acaa3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    गोरखपुर/स्वराज टुडे: गीडा थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के दो सगे भाइयों की मुंबई के मालेगांव में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह जैसे ही दोनों के शव गांव पहुंचे, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आक्रोशित स्वजन कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर अंतिम संस्कार कराया।

    मालेगांव में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते थे दोनों भाई

    हरदिया निवासी स्व. भोला साहनी के पुत्र 30 वर्षीय अनीस साहनी और 25 वर्षीय निखिल साहनी मुंबई के मालेगांव में अपने चाचा दुर्गेश के साथ पेंट-पॉलिश का काम करते थे। सात अप्रैल की रात दोनों भाई अपने किराए के कमरे में सो रहे थे, जबकि चाचा दूसरे कमरे में थे। आरोप है कि देर रात अज्ञात बदमाश कमरे में घुस आए और दोनों भाइयों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों भाइयों के चीखने की आवाज सुनकर चाचा दुर्गेश बाहर निकलना चाहते थे, लेकिन कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी।

    किसी तरह अनीस ने गंभीर हालत में उठकर कुंडी खोली, लेकिन इसके बाद वह बेहोश हो गया। दुर्गेश ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह दोनों भाइयों का शव गांव पहुंचा तो मातम छा गया।

    दोस्त की संदिग्ध भूमिका

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की रात बस्ती का रहने वाला राजा अहमद दोनों भाइयों के साथ उस कमरे में था। जब हमलावरों ने दरवाजा खटखटाया तो उसने ही कमरे की कुंडी खोली थी।  इस घटना के बाद से हमलावरों के साथ-साथ राजा भी फरार है। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद ही घटना की सही वजह निकलकर सामने आएगी।

    यह भी पढ़ें :  बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि

    सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

    परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय और चौकी प्रभारी अजय सिंह ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया। दोनों भाइयों को मुखाग्नि उनके दादा रामाश्रय निषाद ने दी। अनीस की शादी हो चुकी थी और उसका एक बच्चा है, जबकि उसकी पत्नी गर्भवती है। छोटे भाई निखिल की अभी शादी नहीं हुई थी।

    प्रवासियों में दहशत

    बहरहाल इस घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने उन प्रवासी लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है जो कमाने खाने और बेहतर जिंदगी की तलाश में अन्य राज्यों में जाते हैं

    यह भी पढ़ें: Korba: दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त को एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास की सजा
    यह भी पढ़ें: Lucknow: महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख
    यह भी पढ़ें: Gwalior: सरकारी नौकरी लगते ही पति को छोड़ मायके चली गयी पत्नी, ससुराल बुलाने गया पति तो कर दिया चाकू से हमला, पढ़िए पूरी खबर
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

    May 26, 2026

    MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    May 26, 2026

    बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    May 26, 2026

    माखनपुर पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई; पूर्व सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार को भेजा गया जेल

    May 26, 2026

    प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को, परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइंस जारी

    May 26, 2026

    नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधानियां, सीएमएचओ ने जारी की गाइडलाइन

    May 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,555 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,004 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026887 Views
    Don't Miss

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

    May 26, 2026

    * मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल का बिगुल: जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं में…

    MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    May 26, 2026

    बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    May 26, 2026

    माखनपुर पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई; पूर्व सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार को भेजा गया जेल

    May 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.