छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बालको क्षेत्र में कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में गठित इस टीम में पुलिस विभाग, नगर निगम, खाद्य एवं औषधि विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल थे। अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मादक पदार्थ बेचने वाली दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 04 एवं धारा 6(अ) व 6(ब) का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 07 दुकानों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 1780 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। इसके अतिरिक्त 04 अन्य दुकानदारों को नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु अंतिम चेतावनी देते हुए समझाइश दी गई।
कार्रवाई के साथ-साथ टीम द्वारा जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों को आई.सी. पाम्पलेट वितरित कर तंबाकू के सेवन से होने वाले जानलेवा दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी संबंधित दुकानों पर धारा 6(अ) के वैधानिक चेतावनी वाले पोस्टर भी चस्पा किए गए ताकि भविष्य में नियमों का उल्लंघन न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Korba: रिच लूक स्कूल की मनमानी, स्कूल में अव्यवस्था का आलम और एक ही दुकान से पुस्तक खरीदने का दबाव
यह भी पढ़ें: सी-डॉट में नौकरी का सुनहरा अवसर, साइंटिस्ट सहित 16 पदों के लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि 3 मई 2026
यह भी पढ़ें: Telangana: पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, पुलिस की मौजूदगी में काट दिया गला, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

Editor in Chief





