Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: विजयी होने के बाद नई कार्यकारिणी में इन नामों की घोषणा

    April 13, 2026

    Lucknow: 73 हजार रुपये सैलरी पाने वाली पत्नी ने पति से मांगा था गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट ने सुनाया गजब का फैसला…

    April 13, 2026

    बद्रीनाथ से केदारनाथ तक, चार धाम यात्रा करा रहा IRCTC, जानें किराया और बुकिंग की डिटेल्स

    April 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»साहू समाज बालको ने हर्षोल्लास के साथ मनाई भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती, नारी शक्तियों ने निकाली भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा
    Featured

    साहू समाज बालको ने हर्षोल्लास के साथ मनाई भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती, नारी शक्तियों ने निकाली भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260407 WA0014
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालको/स्वराज टुडे: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तैलिक विकास समिति बालको नगर, कोरबा के तत्वावधान में साहू समाज की आराध्य कुलदेवी, त्याग-तपस्या, दया और प्रेम की प्रतिमूर्ति भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ।

    IMG 20260407 WA0019

    कार्यक्रम के प्रथम चरण में भक्त माता कर्मा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पहार अर्पित करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके पश्चात परंपरानुसार भक्त माता कर्मा को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर समाज के बच्चों ने भक्त माता कर्मा एवं भगवान कृष्ण के स्वरूप में सुसज्जित होकर उपस्थित जनों का ध्यान आकर्षित किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समिति के अध्यक्ष अमर दास साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि कर्मा माता की जयंती साल दर साल इसलिए मनाया जाता है ताकि हम उनके संघर्षों को याद रखें और उनके बताए रास्ते पर तब तक चले जब तक कि हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति नही हो जाती है जिस प्रकार उन्होंने संघर्ष किया था उसी प्रकार हम भी अपने जीवन में संघर्ष को शामिल करें। वहीं दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित समाज के वरिष्ठ सलाहकार लेखराम साहू ने कहा कि यदि समाज की महिलाएं भक्त माता कर्मा की तरह अपने कर्तव्यों को पूर्ण श्रद्धा और समर्पण के साथ निभाएं तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती है।

    IMG 20260407 WA0016

    कार्यक्रम के द्वितीय चरण में साहू समाज की लगभग 100 नारी शक्तियों द्वारा भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा साहू सदन से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए बालको बस स्टैंड तक पहुंची। कलश यात्रा के बस स्टैंड पहुंचने पर समाज के सदस्यों द्वारा आमजन के लिए महाप्रसादी के रूप में खिचड़ी एवं शर्बत का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

    यह भी पढ़ें :  Korba: विद्यार्थियों को 50 लाख की स्कॉलरशिप का बड़ा मौका... Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala का Mega Test, 90% तक छूट और FREE सीट का भी चांस !

    IMG 20260407 WA0015

    कार्यक्रम में समाज के संरक्षक गोरेलाल साहू, कृपाराम साहू (नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिक निगम कोरबा), अध्यक्ष
    अमर दास साहू, महासचिव डिकेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष शशिकांत साहू, ललिता बलराम साहू (जनपद सदस्य), टिकेंद साहू, खोमलाल साहू, वोसंत साहू, लीलाकांत साहू , कलेशराम साहू, छतराम साहू, कृष्णा साहू, दिलीप साहू, उमा साहू, उर्मिला साहू, हिमानी साहू, पूजा साहू, कविता साहू, गरिमा साहू, खोमेश्वरी साहू, साक्षी साहू, शरद साहू, हीरानंद साहू, सुदामा साहू, धरम सिंह साहू,टीकाराम साहू, आशाराम साहू, ध्रुव साहू, इंदु उपासना शैलेंद्र साहू,खम्हनलाल साहू , राजशेखर साहू, सुरेश साहू, अश्विनी साहू, टिकेश्वर साहू, जगदीश साहू, गुलेश्वरी साहू, छाया साहू,, वंदना साहू, अर्चना साहू, सुखदास गणेशिया साहू, प्रियंका साहू, सालिक साहू, प्रिया साहू, ऊषा साहू, अनिता, वासु, संगीता , संतोष साहू, नीलकंठ साहू नारायण साहू, कीर्ति, रश्मि, पायल, संध्या, जान्हवी बबलू सहित बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय जन एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डिकेश्वर साहू द्वारा किया गया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: विजयी होने के बाद नई कार्यकारिणी में इन नामों की घोषणा

    April 13, 2026

    Lucknow: 73 हजार रुपये सैलरी पाने वाली पत्नी ने पति से मांगा था गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट ने सुनाया गजब का फैसला…

    April 13, 2026

    बद्रीनाथ से केदारनाथ तक, चार धाम यात्रा करा रहा IRCTC, जानें किराया और बुकिंग की डिटेल्स

    April 13, 2026

    Saharanpur: भाभी को मां समान मानता था देवर विशाल…फिर ऐसा क्या हुआ कि करनी पड़ी खुदकुशी, जाँच में हुआ शर्मनाक खुलासा

    April 13, 2026

    Korba: “बचपन की टिकट” कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की जबरदस्त भीड़, पारंपरिक खेलों में हिस्सा लेकर अपने बचपन को किया याद, स्वादिष्ट व्यंजनों का भी उठाया लुत्फ

    April 13, 2026

    Nasik: नामचीन मल्टीनेशनल कंपनी TCS में महिला कर्मचारियों के यौन शोषण का मामला, सभी आरोपी पुरुष कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त, HR को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    April 12, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026814 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026742 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026665 Views
    Don't Miss

    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: विजयी होने के बाद नई कार्यकारिणी में इन नामों की घोषणा

    April 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में…

    Lucknow: 73 हजार रुपये सैलरी पाने वाली पत्नी ने पति से मांगा था गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट ने सुनाया गजब का फैसला…

    April 13, 2026

    बद्रीनाथ से केदारनाथ तक, चार धाम यात्रा करा रहा IRCTC, जानें किराया और बुकिंग की डिटेल्स

    April 13, 2026

    Saharanpur: भाभी को मां समान मानता था देवर विशाल…फिर ऐसा क्या हुआ कि करनी पड़ी खुदकुशी, जाँच में हुआ शर्मनाक खुलासा

    April 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.