छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: राज्यपाल श्री रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से भेंट की और उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मान स्वरूप पाँच हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

राज्यपाल श्री डेका से कथावाचक पं. श्री धीरेंद्र शास्त्री ने भी सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026
यह भी पढ़ें: IDBI बैंक में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026

Editor in Chief





