Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध
    Featured

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260327 194409
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा में चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों से लिए जा रहे नामांकन शुल्क में लगातार एवं बेतहाशा वृद्धि को लेकर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे न केवल अनुचित बल्कि अधिवक्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया है।
    उन्होंने बताया कि तमाम विरोध के बावजूद अधिवक्ता संघ द्वारा नामांकन शुल्क में और अधिक वृद्धि कर दी गई है। वर्तमान में अध्यक्ष पद हेतु ₹15,000, उपाध्यक्ष पद हेतु ₹10,000, सचिव एवं अन्य पदों हेतु ₹7,000 तथा कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी ₹3,000 तक नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है, जो अत्यधिक एवं असंगत है।
    धनेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में अध्यक्ष पद हेतु नामांकन शुल्क मात्र ₹1,000 था, जिसे बढ़ाकर ₹3,000 किया गया और फिर ₹10,000 कर दिया गया था, जबकि अब इसे बढ़ाकर ₹15,000 कर दिया गया है। इस प्रकार निरंतर वृद्धि से यह स्पष्ट होता है कि चुनाव प्रक्रिया को आम अधिवक्ताओं की पहुंच से दूर किया जा रहा है।
    उन्होंने आरोप लगाया कि यह शुल्क वृद्धि न तो अधिवक्ता संघ की आमसभा द्वारा पारित की गई है और न ही निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा कोई प्रस्ताव पारित किया गया है। ऐसे में चुनाव अधिकारी द्वारा इस प्रकार शुल्क बढ़ाना पूर्णतः अनधिकृत एवं नियमविरुद्ध है।
    उन्होंने कानूनी आधार पर कहा कि Advocates Act, 1961 एवं Bar Council of India Rules के अनुसार अधिवक्ता संगठनों की कार्यप्रणाली पारदर्शी, न्यायसंगत एवं लोकतांत्रिक होनी चाहिए, जबकि वर्तमान स्थिति इन सिद्धांतों के विपरीत है।
    तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक चुनावों में भी लोकसभा के सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए ₹25,000 तथा विधानसभा चुनाव हेतु ₹10,000 की जमानत राशि निर्धारित है, जबकि प्रेस क्लब जैसे संस्थानों में अध्यक्ष पद हेतु नामांकन शुल्क मात्र ₹1,000 रखा जाता है।
    धनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने राज्य अधिवक्ता परिषद, छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप एवं आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
    उन्होंने मांग की है कि इस बेतहाशा एवं अनधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा शुल्क को युक्तिसंगत एवं न्यायसंगत स्तर पर निर्धारित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक अधिवक्ता चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ कर सकें।

    यह भी पढ़ें :  माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    यह भी पढ़ें: Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    यह भी पढ़ें: LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, जानें सरकार की पूरी कार्य योजना

    यह भी पढ़ें: दिव्य श्री हनुमंत कथा स्थल में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय, अब तक आधा दर्जन महिलाएं हुईं चेन स्नैचिंग की शिकार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026

    यूपी पुलिस ने कुख्यात अपराधी रवि यादव को एनकाउंटर में किया ढेर, दूल्हे की हत्या कर हो गया था फरार

    May 25, 2026

    मत्स्य नीति के विरोध में बुका में राज्य स्तरीय महासम्मेलन आहूत, विस्थापित आदिवासी मछुआरा समुदाय ने तेज किया आंदोलन

    May 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,552 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,002 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026886 Views
    Don't Miss

    माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल और तैयारी

    May 25, 2026

    आजकल, युवाओं का एक प्रमुख लक्ष्य शीर्ष तकनीकी कंपनियों में नौकरी प्राप्त करना है, जिसमें…

    खनिज विभाग ने विशेष अभियान के दूसरे दिन भी 5 चैन माउंटेन, 5 हाइवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर किया जप्त

    May 25, 2026

    Korba: घर में फाँसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    May 25, 2026

    25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    May 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.