Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: नगर निगम का बजट भारी बहुमत से हुआ पारित, बजट सहित कुल 03 प्रस्ताव बहुमत से किये गये पारित, 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से किये गये पारित, 01 प्रस्ताव को रखा गया होल्ड पर
    Featured

    Korba: नगर निगम का बजट भारी बहुमत से हुआ पारित, बजट सहित कुल 03 प्रस्ताव बहुमत से किये गये पारित, 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से किये गये पारित, 01 प्रस्ताव को रखा गया होल्ड पर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260325 WA0029
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर पालिक निगम के साधारण सम्मिलन में पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 भारी बहुमत से पारित किया गया, इस पर केवल 04 सदस्यों ने हाथ उठाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसी प्रकार निगम के बजट सहित कुल 03 प्रस्ताव बहुमत से पास किये गये, जबकि 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुये, वहीं बुधवारी बाजार पुनर्विकास परियोजना संबंधी 01 प्रस्ताव फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।
    नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशिष्ट उपस्थिति में निगम के पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार में निगम का साधारण सम्मिलन आयोजित किया गया। सम्मिलन के प्रारंभ में पार्षदों द्वारा पूछे गये प्रश्न एवं उनके उत्तर सदन के समक्ष रखे गये, वहीं साधारण सभा की इतिहास में पहली बार 30 मिनट का ध्यानाकर्षण का समय भी आरक्षित किया गया था, 05 सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर सदन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, उन पर चर्चा हुई तथा उठाये गये प्रश्नों के उत्तर सदन में प्रस्तुत किये गये। आज सम्पन्न बैठक में सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजना की स्वीकृति की पुष्टि संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की स्वीकृति की पुष्टि संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से तथा मुख्यमंत्री पेंशन योजना की स्वीकृति की पुष्टि संबंधी प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया, वहीं एजेंडे के बिन्दु क्र. 06 में उल्लेखित बुधवारी बाजार पुनर्विकास परियोजना से जुडे़ प्रस्ताव को होल्ड पर रखा गया।
    इसी प्रकार डी.बी.एफ.ओ.टी. मोड पर पी.पी.पी. आधार पर कोरबा नगर निगम में मुड़ापार तालाब के डिजाईन, विकास, वित्त पोषण संचालन प्रबंधन और रखरखाव के लिये रियायतग्राही के चयन के लिये प्रस्ताव हेतु अनुरोध का प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया, वहीं डी.बी.ओ.टी. पी.पी.पी. माडल अंतर्गत 15 वर्ष की लाईसेंस अवधि के लिये ए.टी.एम./दैनिक उपयोग की दुकान व अन्य सुविधा के साथ-साथ संचालन व संधारण सहित वातानुकूलित बस क्यू.शेल्टर निर्माण संबंधी प्रस्ताव को भी बहुमत से पास किया गया। स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2026 के आयोजन हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से एवं नगरीय क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग सामाजिक प्रस्थिति के प्रमाणीकरण की नियम 2013 के तहत जाति प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से सदन द्वारा पारित किया गया।
    तत्पश्चात महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा के वित्तीय वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट एवं वर्ष 2026-27 के अनुमानित आम बजट को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, महापौर श्रीमती राजपूत ने सदन में अभिभाषण प्रस्तुत किया, बजट पर विस्तार से चर्चा हुई, सदन में तत्समय उपस्थित कुल सदस्यों में से 04 सदस्यों ने हाथ उठाकर बजट पर अपना विरोध दर्ज कराया, अंत में नगर पालिक निगम कोरबा का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 भारी बहुमत के साथ पारित किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन...वायरल वीडियो पर थाना सिविल लाईन में अपराध दर्ज

    यह भी पढ़ें: Korba: हाइड्रोलिक जैक टूटने से ट्रैलर पलटा-एक की मौत, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गिट्टी खाली करते हुआ हादसा

    यह भी पढ़ें: New Delhi: क्या फिर लगेगा Lockdown?…. संसद में पीएम मोदी के बयान के बाद आखिर क्यों मचा है हड़कम्प ? अलर्ट मोड में सरकार

    यह भी पढ़ें: नगर निगम कोरबा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत लगभग 915 करोड़ रुपये के बजट पर पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल की कड़ी प्रतिक्रिया

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के CSEB ग्राउंड में धीरे-धीरे किए जा रहे निर्माण को लेकर…

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.