Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पत्नी से नाराज होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    April 28, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर में 40 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ….5 से 15 वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पेंटिंग, एरोबिक्स, इंग्लिश स्पीकिंग और कंप्यूटर कक्षाएं आयोजित

    April 28, 2026

    Korba: NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Patna: एसवीयू ने DGM के घर मारा छापा, हड़बड़ाहट में घर के बाहर फेंके 1.25 करोड़ के जेवरात और 32 लाख कैश
    Featured

    Patna: एसवीयू ने DGM के घर मारा छापा, हड़बड़ाहट में घर के बाहर फेंके 1.25 करोड़ के जेवरात और 32 लाख कैश

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n70431188117733691169281de8ff93cb4c5b6a4f553536a1c94af8a8ef2beb5a0605833e2e440352980cdb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना निगम (बीएमएसआईसीएल) के उप महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की. जांच टीम ने पटना में उनके तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में नकदी और कीमती जेवरात बरामद किए गए.

    जांच एजेंसी के मुताबिक, टीम जब उनके फ्लैट पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने घर में रखे करीब 32 लाख रुपये नकद और करीब 1.32 करोड़ रुपये के जेवरात (हीरा, सोना और चांदी) को बाहर फेंकने का प्रयास किया. हालांकि, एसवीयू की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संपत्ति को जब्त कर लिया.

    आय से अधिक संपत्ति अर्जित की

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पंकज कुमार ने अपने करीब 13 साल के कार्यकाल में आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है. उनके खिलाफ लगभग 96.46 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जुटाने का मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद छापेमारी की गई.

    तीन ठिकानों पर छापेमारी

    एसवीयू की टीम ने पटना के कदमकुआं स्थित कोनिका मैहर अपार्टमेंट में उनके फ्लैट, सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीघाट स्थित आवास और पीएमसीएच परिसर में स्थित बीएमएसआईसीएल के कार्यालय में एक साथ तलाशी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान कई अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं.

    महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

    जांच में यह भी पता चला है कि कंकड़बाग के पृथ्वीपुर स्थित शिवम अपार्टमेंट में उनके दो फ्लैट हैं, जबकि कदमकुआं स्थित कोनिका मैहर अपार्टमेंट में भी एक फ्लैट उनके नाम पर है. इसके अलावा तलाशी के दौरान सोने के आभूषण खरीदने से संबंधित 150 से अधिक रसीदें और बैंक खातों व निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. जब्त नकदी और जेवरात को लेकर पंकज कुमार ने स्वीकार किया है कि यह संपत्ति उनकी ही है.

    यह भी पढ़ें :  मड़वारानी पहाड़ से नीचे उतर रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का हुआ ब्रेक फेल, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, 9 श्रद्धालु घायल

    पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

    बिहार में इससे पहले भी कई अधिकारियों के यहां छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकदी और संपत्ति मिलने के मामले सामने आ चुके हैं. पिछले साल अगस्त में ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय के पटना स्थित घर पर आर्थिक अपराध इकाई ने छापा मारा था. उस दौरान घर में लाखों रुपये के जले हुए नोट मिले थे.

    जांच एजेंसी का आरोप था कि छापेमारी की सूचना मिलते ही इंजीनियर की पत्नी ने रात भर नोट जलाने की कोशिश की थी, जिससे घर के टॉयलेट और पाइपलाइन तक जाम हो गए थे. उस कार्रवाई में 39 लाख रुपये नकद और करीब 26 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए गए थे.

    11 करोड़ कैश बरामद

    इसके अलावा पिछले साल मार्च में भवन निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता तारिणी दास के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारकर करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे. जांच में यह रकम उनके घर में लोहे के संदूक में रखी मिली थी. और साथ ही जमीन और अन्य संपत्तियों से जुड़े कई दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए थे. फिलहाल, एसवीयू की टीम बरामद दस्तावेजों और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    यह भी पढ़ें: Khargone: वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर विवाद, पिता ने ‘लव जिहाद’ का लगाया आरोप, सीएम मोहन यादव से लगाई मदद की गुहार

    यह भी पढ़ें: Lucknow: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम की तैयारी, 50 लाख छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

    यह भी पढ़ें :  Maihar: गरीब बेटी की शादी में देवदूत बने मैहर विधायक, सूची से छूटा नाम जुड़वाकर तय समय पर कराया विवाह*

    यह भी पढ़ें: Singrauli: नवब्याहता पत्नी के बुलावे पर हँसी खुशी ससुराल पहुंचा पति, उसके बाद हो गया बड़ा कांड, पढ़िए एक और ‘सोनम’ की कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पत्नी से नाराज होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    April 28, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर में 40 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ….5 से 15 वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पेंटिंग, एरोबिक्स, इंग्लिश स्पीकिंग और कंप्यूटर कक्षाएं आयोजित

    April 28, 2026

    Korba: NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    April 28, 2026

    आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने करवाया सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, 3 घंटे कोरबा के घंटाघर में रहा दिव्य शिवलिंग

    April 28, 2026

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    लव जिहाद और दबाव में यौनशोषण का शिकार होने से बचने लड़कियां इन बातों का रखें ध्यान, माता-पिता की भी होती है बड़ी जिम्मेदारी

    April 27, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026886 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026841 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026802 Views
    Don't Miss

    पत्नी से नाराज होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    April 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटेल पारा में एक…

    सरस्वती शिशु मंदिर में 40 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ….5 से 15 वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पेंटिंग, एरोबिक्स, इंग्लिश स्पीकिंग और कंप्यूटर कक्षाएं आयोजित

    April 28, 2026

    Korba: NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध

    April 28, 2026

    आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने करवाया सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, 3 घंटे कोरबा के घंटाघर में रहा दिव्य शिवलिंग

    April 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.