शादी से एक दिन पूर्व युवती अपने प्रेमी संग फरार, नगदी और गहने भी ले गई, अब तलाश में जुटी पुलिस

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
बिवांर/स्वराज टुडे: शादी से एक दिन पूर्व युवती हजारों की नगदी लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। युवती के पिता ने दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस युवती के साथ आरोपितों की तलाश कर रही है।

बिवांर थाना अंतर्गत युवती के पिता ने थाना में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी जनपद छतरपुर के युवक सचिन के साथ तय कर दी थी। 12 मार्च को बारात आनी थी। जिस पर परिजनों ने 10 मार्च को मंडप का कार्यक्रम किया था। पिता ने उसकी शादी के लिए कुछ गहने और 60 हजार रुपये जमा कर रखे थे।

शादी के 1 दिन पहले दोपहर 1:30 बजे करीब शौच क्रिया करने की बात कह कर डेरा से बाहर चली गई। काफी देर बाद वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। शादी के लिए रखे रुपये और गहने भी गायब थे। इस दौरान फोन पर जानकारी मिली कि वह प्रेमी अरुण पुत्र संतराम निवासी राठ व उसके सहयोगी वीरेंद्र के साथ चित्रकूट आ गई है। परेशान पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ हजारों रुपयों के साथ पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की थाना में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर मिली है। तलाश कर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:Korba: अस्पतालों से अधिकांश दवाइयां गायब ! मरीज बाहर से दवा खरीदने को मजबूर, चिकित्सा सेवाओं की खुली पोल

यह भी पढ़ें:CG news: छत्तीसगढ़ में नए मतांतरण कानून को कैबिनेट की मंजूरी, अब होगी 10 साल की जेल और भारी जुर्माना

यह भी पढ़ें :  Raipur news: पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के करकमलों से नए पुलिस कमिश्नर कार्यालय का शुभारंभ

यह भी पढ़ें:Singrauli: नवब्याहता पत्नी के बुलावे पर हँसी खुशी ससुराल पहुंचा पति, उसके बाद हो गया बड़ा कांड, पढ़िए एक और ‘सोनम’ की कहानी

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -