Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा..’, खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो…

    October 25, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं मिलने से था नाराज

    October 25, 2026

    कोरबा तहसील कार्यालय की अलमारी के पीछे बैठा मिला कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
    Featured

    महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260307 WA0726
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। शनिवार 7 मार्च को आयोजित इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

    अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में महिला मरीजों को निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही महिलाओं की विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी गई, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त की।

    शिविर के दौरान अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों ने महिलाओं की विस्तृत स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही महिलाओं को यह भी समझाया गया कि परिवार और जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, जबकि स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया।

    कार्यक्रम के दौरान स्त्री रोग, पोषण, हार्मोनल समस्याएं और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में भी महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे समय रहते अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो सकें।
    इस अवसर पर अस्पताल में डायलिसिस करा रही महिलाओं के साथ महिला दिवस का भावनात्मक और प्रेरणादायी आयोजन भी किया गया।

    अस्पताल प्रबंधन ने इन महिलाओं के साहस, धैर्य और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को सम्मानित किया। बताया गया कि कई महिलाएं पिछले 4 से 5 वर्षों से नियमित डायलिसिस करा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी मजबूती और हिम्मत के साथ निभा रही हैं।

    यह भी पढ़ें :  सरहसगढ़ में 25 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क हेलमेट

    अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ऐसी महिलाएं समाज के लिए हौसले और संघर्ष की जीवंत मिसाल हैं, जिनकी सकारात्मक सोच और जुझारूपन हर किसी को प्रेरित करता है।

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा सके।

    यह भी पढ़ें: कोरबा में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सौगात, शिवाय हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ

    यह भी पढ़ें: कार्य में लापरवाही बरतने पर 01 राजस्व निरीक्षक एवं 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस

    यह भी पढ़ें: Indian Army Agniveer 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा..’, खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो…

    October 25, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं मिलने से था नाराज

    October 25, 2026

    कोरबा तहसील कार्यालय की अलमारी के पीछे बैठा मिला कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 25, 2026

    हसौद थाना क्षेत्र के गांवों में खुलेआम सज रहे हैं जुए के फड़, दीपावली पर्व पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने की मांग

    October 25, 2026

    Korba: कोरबा में काला नमक धान की खेती को बढ़ावा देने की पहल, दो गांवों में प्रायोगिक खेती शुरू

    October 25, 2026

    Akaltara: ग्राम किरारी के शास. हा. सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या अंजुला सोनी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई के बाद DEO ने किया निलंबित

    October 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,038 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा..’, खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो…

    October 25, 2026

    बिहार पटना/स्वराज टुडे: बिहार की राजधानी पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के मौके…

    रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं मिलने से था नाराज

    October 25, 2026

    कोरबा तहसील कार्यालय की अलमारी के पीछे बैठा मिला कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 25, 2026

    हसौद थाना क्षेत्र के गांवों में खुलेआम सज रहे हैं जुए के फड़, दीपावली पर्व पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने की मांग

    October 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.