Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी का महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

    April 22, 2026

    राशिफल 22 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 22, 2026

    ‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’, पप्पू यादव के बयान पर मचा बवाल, राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba news: गंभीर सड़क हादसे में घायल युवक को मिला नया जीवन, एनकेएच में सफल ब्रेन सर्जरी
    Featured

    Korba news: गंभीर सड़क हादसे में घायल युवक को मिला नया जीवन, एनकेएच में सफल ब्रेन सर्जरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260228 WA0696
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: एनकेएच सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में चिकित्सकों की टीम ने एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल युवक का जटिल ब्रेन ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर उसे नया जीवन दिया। करीब 40 दिन तक चले इलाज और गहन निगरानी के बाद अब युवक पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुका है।
    जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय ऋषि कुमार 16 जनवरी की शाम कसनिया ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया था। दोपहिया वाहन से जा रहे युवक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद वह अचेत अवस्था में था और उसे उल्टी तथा कान-नाक से रक्तस्राव की शिकायत थी। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एनकेएच अस्पताल रेफर किया गया।

    अस्पताल पहुंचने पर जांच में युवक के मस्तिष्क में गंभीर चोटें पाई गईं । स्थिति अत्यंत नाजुक होने पर न्यूरोसर्जन डॉ. शिवानी के नेतृत्व में 17 जनवरी को आपातकालीन डिकम्प्रेसिव क्रेनियोटॉमी सर्जरी की गई। ऑपरेशन के दौरान मस्तिष्क में जमा लगभग 50 सीसी रक्त निकाला गया और फ्रैक्चर का उपचार किया गया। सर्जरी में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. रोहित मजूमदार एवं उनकी टीम ने सहयोग किया।
    ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। उपचार के दौरान सांस लेने में दिक्कत होने पर ट्रेकियोस्टॉमी भी करनी पड़ी। लगभग 40 दिन तक गहन उपचार और निरंतर निगरानी के बाद युवक की स्थिति में सुधार हुआ और उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया। बाद में पूरी तरह स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    परिजनों ने बताया कि एक समय उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की लगातार मेहनत और देखभाल से युवक की जान बच सकी। स्वस्थ होकर घर लौटने पर परिवार ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  'नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर', पप्पू यादव के बयान पर मचा बवाल, राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी का महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

    April 22, 2026

    राशिफल 22 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 22, 2026

    ‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’, पप्पू यादव के बयान पर मचा बवाल, राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    April 22, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन CSEB HTPP के डिंडोलभांटा व झाबू के राखड़ बांध में चरम पर भष्ट्राचार, मूकदर्शक बने जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि

    April 22, 2026

    मंझले भाई ने की बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, फिर गुस्साए पिता ने छोटे बेटे के साथ मिलकर मंझले बेटे को मार डाला, एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से मचा कोहराम

    April 22, 2026

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

    April 21, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026831 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026794 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026772 Views
    Don't Miss

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी का महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

    April 22, 2026

    कोरबा में भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन…

    राशिफल 22 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 22, 2026

    ‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’, पप्पू यादव के बयान पर मचा बवाल, राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    April 22, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन CSEB HTPP के डिंडोलभांटा व झाबू के राखड़ बांध में चरम पर भष्ट्राचार, मूकदर्शक बने जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि

    April 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.