Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न

    July 22, 2026

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    July 22, 2026

    अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता- 2026 का चैंपियन बना बालको, फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रन से किया परास्त
    Featured

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता- 2026 का चैंपियन बना बालको, फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रन से किया परास्त

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 24, 2026Updated:February 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260224 WA0000
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चैंपियन का ताज पुनः बालको की टीम के सिर सजा। फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को परास्त कर बालको की टीम ने ट्राफी अपने नाम की। टॉस जीतकर बालको की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बालको की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 157 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

    IMG 20260224 WA0030

    IMG 20260224 WA0050 IMG 20260224 WA0034 IMG 20260224 WA0033

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा विभाग की टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही। 8 विकेट खोकर शिक्षा विभाग की टीम 100 रन ही बना सकी। बालको की टीम ने 57 रन से फाइनल मुकाबले को जीतकर टाइटल अपने नाम किया। बालको की टीम के मंजय सिंह ने 24 गेंद में शानदार 56 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। विजेता टीम बालको को उपस्थित अतिथियों द्वारा स्व.केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता टीम शिक्षा विभाग को स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति ट्रॉफी से नवाजा गया।

    IMG 20260224 WA0032

    फाइनल मुकाबले को देखने घंटाघर मैदान में क्रिकेट के प्रेमियों की भारी भीड़ रही। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रेस क्लब सदस्य, पत्रकारबंधु व बड़ी संख्या में गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

    प्रेस क्लब का आयोजन काबिले तारीफ: कलेक्टर

    प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, भाजयुमो महामंत्री व वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, आईपीएस विमल कुमार ठाकुर, बालको जनसंपर्क अधिकारी दीपक बाजपेई, अदानी पावर हेड अतुल गुप्ता की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा और वरिष्ठ पत्रकार रविशंकर शुक्ला ने विशेष उपस्थिति प्रदान कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। मुख्य अतिथि की आसंदी से कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब पिछले 22 वर्षों से वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। प्रेस क्लब का यह आयोजन काबिले तारीफ है। नगर निगम आयुक्त श्री पांडेय ने कहा कि प्रशासन सहित विभिन्न विभाग और औद्योगिक उपक्रमों को एक मंच पर लाकर इस तरह का आयोजन करना सराहनीय है। इस आयोजन के लिए प्रेस क्लब परिवार बधाई का पात्र है। पार्षद श्री देवांगन ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. की केशवलाल मेहता की स्मृति में लगातार 22 वर्षों से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वर्गीय मेहता को प्रेस क्लब परिवार की सच्ची श्रद्धांजलि है। सीईओ श्री नाग ने कहा कि प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकार साथियों द्वारा पत्रकारिता के मूल दायित्व के साथ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सराहनीय पहल है।

    यह भी पढ़ें :  छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी को दी क्लीनचिट, तो टावर पर चढ़ी गई युवती; पुलिस के हाथ-पांव फूले

    मंजय को बेस्ट बेस्ट बैट्समैन का खिताब

    IMG 20260224 WA0068

    प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से भी नवाजा गया। बेस्ट बैट्समैन बालको 11 के मंजय सिंह रहे। बेस्ट बॉलर शिक्षा विभाग टीम के संजय कुर्रे रहे। बेस्ट फील्डर शिक्षा विभाग के पुरुषोत्तम केवट और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार बालको 11 के अरविंद मानिकपुरी को प्रदान किया गया। अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से नवाजा गया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न

    July 22, 2026

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    July 22, 2026

    अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    July 22, 2026

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,773 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,448 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,138 Views
    Don't Miss

    कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सीतामणी चौक में कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    July 22, 2026

    अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    July 22, 2026

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.