कमिश्नरेट पुलिस लाईन रायपुर में आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का हुआ बलवा ड्रिल अभ्यास

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर, कमिश्नरेट रायपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20.02.2026 को पुलिस लाईन रायपुर में आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप पटेल द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की वेशभूषा का निरीक्षण किया गया। तदोपरांत अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर रायपुर श्री अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में दंगों की स्थिति में कानून-व्यवस्था स्थापित करने हेतु बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया।
बलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों की विभिन्न पार्टियाँ गठित की गईं, जिनमें प्रदर्शनकारी दल, कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं सहायक, अश्रुगैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, रिजर्व पार्टी, गिरफ्तारी पार्टी राइफल पार्टी सहित प्राथमिक उपचार पार्टी, रिपोर्टर, फोटो ग्राफर, पुलिस मुखबिर भी शामिल रहीं। सभी पार्टियों द्वारा समन्वित एवं अनुशासित ढंग से बलवा ड्रिल का प्रदर्शन करते हुए प्रभावी पूर्वाभ्यास किया गया।

IMG 20260220 WA0020

अभ्यास के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-01 (क्राइम एवं साइबर) श्री गौरव मंडल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस कमिश्नर राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटिल , सहायक पुलिस कमिश्नर, लाईन, रायपुर श्री नीलेश कुमार द्विवेदी एवं रक्षित निरीक्षक श्री अनीश सारथी के द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों को उग्र भीड़ की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, सतर्कता एवं दायित्वों के निर्वहन संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में वर्णित प्रासंगिक धाराओं एवं वैधानिक प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल द्वारा अभ्यास के दौरान बल का नेतृत्व मुस्तैदी एवं दक्षता से किए जाने पर संतोष व्यक्त किया गया तथा ड्रिल में आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी एवं जवानों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया, वहीं निर्धारित वेशभूषा संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को चेतावनी दी गई।
इसके उपरांत पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में ओ.आर. पेशी लेकर लंबित प्रकरणों का निराकरण भी किया गया।
जनरल परेड का उद्देश्य पुलिस बल के व्यावसायिक ज्ञान, समन्वय क्षमता एवं आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया कौशल का विकास करना रहा। उक्त अभ्यास में जिला रायपुर के राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी, कर्मचारी तथा प्रशिक्षु महिला/पुरुष आरक्षक सहित कुल 530 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें :  भारत के पहले ट्रू वर्टिकल अवार्ड्स को होस्ट करेंगे स्टार एक्टर हितेन तेजवानी और तरुण खन्ना

यह भी पढ़ें: रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए 21 फरवरी से करें आवेदन; 5,349 पदों पर भर्ती शुरू, अंतिम तिथि 23 मार्च 2026

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन में जिस सीट पर थे RSS प्रमुख मोहन भागवत, अचानक वहीं शुरू हो गयी पत्थरबाजी, बाल बाल बचे !

यह भी पढ़ें: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगी ये फ़िल्म

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -