Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: आज रात देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में बिल गिरने पर जश्न मना रहा विपक्ष

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाराशर, कोरबा जिले का बढ़ाया मान

    April 18, 2026

    दिवंगत पत्रकार स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर जांच का आयोजन 27 को, शहरवासियों से शामिल होने की अपील

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»AI के कारण नौकरी की चिंता पर बोले PM मोदी, कहा- डर का सबसे अच्‍छा इलाज है तैयारी
    Featured

    AI के कारण नौकरी की चिंता पर बोले PM मोदी, कहा- डर का सबसे अच्‍छा इलाज है तैयारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n70130465517714733497174b51c925d63eac8d878a3687628d86f31825dc91dc049e353bacc93fc228d93f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट 2026 के आयोजन के बीच PM मोदी ने आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस के कारण नौकर‍ियों में आने वाली युवाओं की चिंता पर खुलकर बात की है। न्‍यूज एजेंसी ANI को दिए एक विशेष इंटरव्यू में PM ने कहा कि वह जॉब मार्केट में AI के कारण होने वाली संभावित उथल-पुथल को लेकर युवाओं की चिंता समझते हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि डर का सबसे अच्छा इलाज ‘तैयारी’ है। इसीलिए हम अपने लोगों की स्किलिंग और री-स्किलिंग में इन्वेस्ट कर रहे हैं। पीएम ने बताया कि हम इसे भविष्य की समस्या के तौर पर नहीं, बल्कि मौजूदा समय की जरूरत मान रहे हैं।

    ‘भविष्‍य के कामकाज को लीड करेंगे हमारे युवा’

    PM मोदी ने कहा कि AI एक ‘फोर्स मल्टीप्लायर’ है, जो संभावनाओं की सीमाओं को और आगे ले जाने में मदद करेगा। इससे डॉक्टर, वकील और शिक्षक भी पहले के मुकाबले कहीं बड़ी आबादी तक पहुंचेंगे और उनकी मदद कर पाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि इत‍िहास में हमने देखा है कि टेक्नोलॉजी के कारण काम खत्म नहीं होता। उसका नेचर बदलता है। नई तरह की नौकरियां बनती हैं। कुछ नौकरियों को नए सिरे से तय किया जा सकता है। यह डिजिटल बदलाव, भारत की इकॉनमी में नई टेक जॉब्‍स भी लेकर आएगा। पीएम ने कहा कि सदियों से यह डर रहा है कि इनोवेशन और टेक्नोलॉजिकल क्रांतियां नौकरियां खत्म कर देंगी। फिर भी इतिहास हमें सिखाता है कि जब भी इनोवेशन होता है, नए मौके सामने आते हैं। AI के जमाने में भी यही सच होगा। पीएम ने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि एआई, भारत के वर्कफोर्स को सशक्त बनाएगा। सही स्‍क‍िल्‍स और तैयारी के साथ हमारे युवा भविष्य के कामकाज को लीड करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में आंगनबाड़ी निर्माण बना ‘मौत का ढांचा’! घटिया मटेरियल से बच्चों की ज़िंदगी पर सीधा खतरा

    ‘बदलाव के साथ ढलने के लिए तैयार’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस बदलाव के हिसाब से ढलने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्‍होंने स्टैनफोर्ड ग्लोबल AI वाइब्रेंसी इंडेक्स 2025 का जिक्र किया जिसमें भारत तीसरे नंबर पर था। पीएम ने कहा कि यह AI र‍िसर्च और डेवलपमेंट, टैलेंट और इकॉनमी में हमारी मजबूत ग्रोथ को दिखाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इनोवेशन और इनक्लूजन के कॉम्बिनेशन से AI भारत के वर्कफोर्स को और मजबूत करेगा।

    ‘लोगों के टैलेंट को बढ़ा सकता है एआई’

    पीएम मोदी ने कहा कि AI में आज एक सिविलाइजेशनल बदलाव का समय आ गया है। यह इंसानी काबिलियत (टैलेंट) को ऐसे तरीकों से बढ़ा सकता है जो पहले कभी नहीं हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडिया एआई इम्‍पैक्‍ट समिट का आयोजन इसीलिए किया गया है ताकि इसके अर्थपूर्ण और सकारात्मक पहलुओं पर बात की जाए। उन्‍होंने कहा कि भारत के सिविलाइजेशन से हमें सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की प्रेरणा मिलती है। टेक्नोलॉजी का प्रमुख मकसद सभी के लिए कल्याण, सभी की खुशी होना चाहिए। तकनीक को इंसानियत की सेवा के लिए अपनाया जाना चाहिए।

    ‘व‍िकस‍ित भारत की यात्रा में साथी बनेगा एआई’

    पीएम ने कहा कि एआई, भारत की 2047 की विकसित भारत यात्रा में बदलाव लाने का मौका बनेगा। एआई की मदद से नए अवसर तलाशे जा सकेंगे। पीएम ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में एआई का असर दिखाई देने लगा है। अब एआई आधारित मॉडलों के इस्‍तेमाल से टीबी जैसी बीमारियों को शुरुआत में ही पहचाना जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी एआई मददगार साबित हो रहा है। ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में छात्रों को इसका फायदा हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: ISRO के रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, वजह जान आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा
    यह भी पढ़ें: MBA छात्रा को उसके प्रेमी ने ही उतारा मौत के घाट, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किए चौंकाने वाले खुलासे
    यह भी पढ़ें: अब खत्म होने वाला है मटर का सीज़न, जानें स्टोर करने का बहुत ही आसान तरीका, सालभर नहीं खरीदनी पड़ेगी मटर
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Anuppur : युवा साहू समाज द्वारा अद्भुत प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: आज रात देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में बिल गिरने पर जश्न मना रहा विपक्ष

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाराशर, कोरबा जिले का बढ़ाया मान

    April 18, 2026

    दिवंगत पत्रकार स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर जांच का आयोजन 27 को, शहरवासियों से शामिल होने की अपील

    April 18, 2026

    जमीनी स्तर से शिखर तक: NTPC कोरबा की फुटबॉल पहल से जनजातीय खेलों में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन

    April 18, 2026

    राशिफल 18 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 18, 2026

    Korba: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन आज करेंगे रायफल शूटिंग एकेडमी का भव्य शुभारंभ

    April 18, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026826 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026779 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026765 Views
    Don't Miss

    New Delhi: आज रात देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में बिल गिरने पर जश्न मना रहा विपक्ष

    April 18, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन विधेयक लोकसभा में पास नहीं हुआ, तो…

    छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पाराशर, कोरबा जिले का बढ़ाया मान

    April 18, 2026

    दिवंगत पत्रकार स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर जांच का आयोजन 27 को, शहरवासियों से शामिल होने की अपील

    April 18, 2026

    जमीनी स्तर से शिखर तक: NTPC कोरबा की फुटबॉल पहल से जनजातीय खेलों में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन

    April 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.