ISRO के रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, वजह जान आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा

- Advertisement -

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बेंगलुरु से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। यहां बुधवार को अवलाहल्ली के 65 साल के रिटायर्ड ISRO कर्मचारी ने कथित तौर अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। अवलाहल्ली पुलिस अधिकारियों ने सुबह करीब 11 बजे इस बात की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नागेश्वर राव को हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जांच का हवाला देते हुए, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि राव कथित तौर पर डिप्रेशन का इलाज करा रहा था।

रिटायर्ड ISRO कर्मचारी ने पत्नी की हत्या की

पुलिस ने बताया कि राव अपनी पत्नी की हत्या के बाद कथित तौर पर अपनी जान लेना चाहता था। अपनी पत्नी संध्या पर कथित हमले के बाद, राव मौके पर ही रहा। फिर उसने एक जान-पहचान वाले से संपर्क किया, जिसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की एक टीम घर पहुंची और राव को हिरासत में ले लिया गया।

आरोपी को चिंता थी, ‘मेरी मौत के बाद पत्नी के  भविष्य का क्या होगा’…इसलिए मार दिया

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (व्हाइटफिल्ड) सैदुलु अदावथ ने कहा, ‘खबर है कि नागेश्वर डिप्रेशन का इलाज करवा रहा था और काफी समय से परेशान था।’

शुरूआती जांच के अनुसार, राव ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी मौत के बाद अपनी पत्नी के भविष्य को लेकर चिंता थी। अधिकारियों ने बताया कि उसने कथित तौर पर इन्हीं चिंताओं के कारण उसे मारने का फैसला किया। कपल की एक बेटी है जो US में रहती है, फिलहाल उसे घटना के बारे में बता दिया गया है। हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच चल रही है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -