Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026

    लीनेस क्लब सेवांजली एवं जूनियर क्लब सेवांजली ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने जीते मैच, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए इंटक केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह तथा वन विभाग के एसडीओ आशीष खेलवार एवं सूर्यकांत सोनी
    Featured

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने जीते मैच, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए इंटक केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह तथा वन विभाग के एसडीओ आशीष खेलवार एवं सूर्यकांत सोनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260218 WA0077
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में आयाेजित क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिवस दो मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले के मुख्य अतिथि इंटक केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह व विशिष्ट अतिथि संदीप चौधरी रहे। श्री सिंह ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब का यह आयोजन सराहनीय है।

    प्रेस क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का बेहतर मंच मिल रहा है। पहला मुकाबला कलेक्टर 11 व एसईसीएल दीपका की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीत कर कलेक्टर 11 ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित ओवर में कलेक्टर 11 की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसईसीएल दीपका की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 86 रन ही बना सकी। इस तरह कलेक्टर 11 ने 21 रन से मुकाबला जीत लिया। कलेक्टर 11 के खिलाड़ी उतरा को 6 गेंद में ताबड़तोड़ 18 रन व दो विकेट के लिए मैन ऑफ मैच के खिताब से नवाजा गया।

    IMG 20260218 WA0070

    IMG 20260218 WA0090

    दूसरे मैच के मुख्य अतिथि वन विभाग के एसडीओ आशीष खेलवार एवं एसडीओ सूर्यकांत सोनी रहे। श्री खेलवार ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब परिवार द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में कराए जाने वाला यह आयोजन काफी सराहनीय है। आयोजन के लिए प्रेस क्लब परिवार बधाई के पात्र हैं।

    एसडीओ श्री सोनी ने कहा कि पत्रकारिता के मूल दायित्व के साथ पत्रकारों और प्रेस क्लब द्वारा किया जाने वाला यह आयोजन अपनी विशिष्ट पहचान बन चुका है। इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्राप्त होता है। आयोजन के लिए प्रेस क्लब की जितनी भी सराहना की जाए कम है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 29 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    IMG 20260218 WA0077 IMG 20260218 WA0086

    IMG 20260218 WA0101

    प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला वन विभाग 11 और शिक्षा विभाग 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर शिक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। शिक्षा विभाग की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में वन विभाग की टीम को तीन विकेट के नुकसान पर 113 रन के स्कोर पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिक्षा विभाग की टीम ने 8.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर सफल रन चेज करते हुए मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया। शिक्षा विभाग के खिलाड़ी मसूद अहसन को 16 गेंद में 39 रन वह एक विकेट के आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

    IMG 20260218 WA0073 IMG 20260218 WA0126

    उपस्थित अतिथियों द्वारा मैन ऑफ मैच का खिताब खिलाड़ियों को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दोनों मुकाबले में घंटाघर मैदान क्रिकेट प्रेमियों से भरा रहा। कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पत्रकार बंधु व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: क्या गैस बनने पर हो सकता है सिर दर्द? जानें क्या है इनका संबंध और कैसे होगा बचाव?

    यह भी पढ़ें: महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने नाबालिग लड़के का रुकवाया विवाह, परिवार को दी गयी समझाईश

    यह भी पढ़ें: सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर कार और लाखों के जेवर ले उड़े बदमाश, मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026

    लीनेस क्लब सेवांजली एवं जूनियर क्लब सेवांजली ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

    June 5, 2026

    Korba: हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह

    June 5, 2026

    शीतल जल, नींबू जलजीरा और शरबत से राहगीरों को मिल रही राहत, मानव सेवा जल केंद्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोग हो रहे लाभान्वित

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,598 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,053 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026900 Views
    Don't Miss

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    *विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का भव्य शुभारंभ, भाजपा ने…

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026

    लीनेस क्लब सेवांजली एवं जूनियर क्लब सेवांजली ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

    June 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.