महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने नाबालिग लड़के का रुकवाया विवाह, परिवार को दी गयी समझाईश

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: महिला एवं बाल विकास विभाग की पाली परियोजना के ग्राम पोटापानी में बाल विवाह होने का एक मामला सामने आने पर विभागीय अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रुकवा दिया है। मामले में सूचना मिली थी जिस लड़के की शादी तय हुई है वह नाबालिग है। मौके पर टीम ने पहुंचकर दस्तावेजों की जांच करते हुए शिकायत सही पाए जाने की पुष्टि की। पुष्टि के उपरांत पर्यवेक्षक, आईसीपीएस टीम एवं थाना प्रभारी पाली के संयुक्त दल ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया गया। संयुक्त दल द्वारा संबंधित परिवारजनों एवं ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

दल के प्रयासों से नाबालिग बालक का विवाह सफलतापूर्वक रुकवाया गया। साथ ही परिवार को यह स्पष्ट रूप से समझाया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। संबंधित पक्षों को भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने हेतु समझाइश दी गई एवं आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक ज्योति सोनी, पुलिस विभाग से एएसआई हुसैन खान और आरक्षक हेमंत कुर्रे, पंचायत सचिव कृष्णा यादव, चाइल्ड लाइन से अमित खैरवार उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: अब खत्म होने वाला है मटर का सीज़न, जानें स्टोर करने का बहुत ही आसान तरीका, सालभर नहीं खरीदनी पड़ेगी मटर

यह भी पढ़ें: सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर कार और लाखों के जेवर ले उड़े बदमाश, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें :  पाली महोत्सव 2026 में संगीत और भक्ति का अनोखा संगम, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति... बॉलीवुड सिंगर्स मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल और सलमान अली के गीतों पर झूमे श्रोता

यह भी पढ़ें: माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला, भगवा वस्त्र… उज्जैन महाकाल मंदिर में हिन्दू गर्लफ्रेंड संग घूम रहा था मुस्लिम युवक, एक चूक से हो गया भंडाफोड़

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -