Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप: 3 दिन तक बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप

    May 25, 2026

    प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

    May 24, 2026

    धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजना दरोगा जी को पड़ा महंगा, शादी से सात दिन पहले हुए सस्पेंड
    Featured

    महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजना दरोगा जी को पड़ा महंगा, शादी से सात दिन पहले हुए सस्पेंड

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n70094988017711260890021cdbe8235393b79db9200a71c234b9de625a11763293f5dc801f7aadf9fbd8d6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अलीगढ़/स्वराज टुडे: यूपी के अलीगढ़ में महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजने वाले एक दरोगा पर गाज गिर गई।शादी सात दिन पहले ही चंडौस थाने में तैनात दरोगा को एसएसपी ने शनिवार को निलंबित कर दिया। सात दिन बाद उनकी शादी होनी है। दरोगा पर महिला सिपाही के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है। पहले भी दरोगा पर आरोप लग चुके हैं।

    पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चंडौस थाने में तैनात दरोगा विनेश वर्मा की करीब एक महीने पहले क्वार्सी थाने में तैनात एक महिला सिपाही से ड्यूटी के दौरान मुलाकात हुई थी। यहां पर दरोगा ने महिला सिपाही का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह महिला सिपाही से फोन पर बातें करने लगा। इसके बाद मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। विरोध करने के बाद भी दरोगा हरकतों से बाज नहीं आया। महिला सिपाही ने एसएसपी से शिकायत कर दी। जांच में आरोप सही पाए गए। इस पर एसएसपी नीरज जौदान ने शनिवार को दरोगा वीनेश वर्मा को निलंबित कर दिया।

    पहले भी लग चुका है आरोप

    विनेश वर्मा 2023 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी पहली पोस्टिंग मार्च 2024 में कोतवाली चंडौस में हुई थी। नवंबर 2025 में उन पर मुकदमा दर्ज न करने के नाम पर 5 हजार रुपए लेने का भी आरोप लगा था। मूल रूप से मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव रचोती निवासी है। 21 फरवरी को उनकी शादी होनी है। शादी से महज सात दिन पहले निलंबन की कार्रवाई से विभाग में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: पत्रकार शेख असलम की सुपुत्री का आकस्मिक निधन, प्रेस क्लब में शोक की लहर

    महिला सिपाही और हेड कॉन्सटेबल के अश्लील वीडियो वायरल

    वहीं बिजनौर में महिला सिपाही और हेड कांस्टेबल के अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रेहड़ थाने में तैनात महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही एसपी अभिषेक झा ने सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार को जांच सौंपी और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जांच के दौरान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने के बाद सीओ ने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेजी, जिसके आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

    वर्दी में अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा

    एसपी अभिषेक झा ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों का आचरण विभागीय अनुशासन और पुलिस की छवि के अनुरूप नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस वर्दी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा के लिए होती है, ऐसे में वर्दी में अनुचित व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि वीडियो किन परिस्थितियों में बनाया गया और इसे सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो पुलिस के कई व्हाट्सएप ग्रुपों में भी प्रसारित हुआ, जिससे मामला तेजी से फैल गया। हालांकि संवेदनशीलता को देखते हुए मीडिया संस्थान इस वीडियो को सार्वजनिक रूप से प्रसारित नहीं कर रहे हैं और इसकी स्वतंत्र पुष्टि से भी परहेज कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: रेलवे की जमीन पर बनी दो अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, विरोध करने पहुँची इस्लामी भीड़ की पत्थरबाजी में 7 पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल, फिर पुलिस ने बरसाई लाठियां

    कहां बनाया गया वीडियो‌? पुलिस कर रही जांच

    जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि वीडियो थाने के भीतर बनाया गया या किसी निजी स्थान पर, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वीडियो किसी व्यक्तिगत विवाद या ब्लैकमेल की मंशा से तो वायरल नहीं किया गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने पुलिस विभाग की अनुशासन व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और वर्दी की गरिमा बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिसकर्मियों से जुड़े विवादित वीडियो सामने आते रहे हैं, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: आज 305 दामादों के स्वागत के लिए ‘जनकपुर’ बना बागेश्वर धाम, कई राज्यों के CM और अन्य देशों के राजदूत नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद

    यह भी पढ़ें: 16 साल की नौकरी में ‘क्लर्क’ ने खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, भाई आज भी करते हैं मजदूरी

    यह भी पढ़ें: देश भर से 400 किलो सोना लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह गिरफ्तार, 6 राज्यों में 42 से ज्यादा केस दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप: 3 दिन तक बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप

    May 25, 2026

    प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

    May 24, 2026

    धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    May 24, 2026

    शोक संदेश: ASI दुर्गेश राठौर को पितृशोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री मुरली मनोहर राठौर जी का निधन

    May 24, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही, जेसीबी और ट्रैक्टरों की बड़ी कार्रवाई में जप्ती

    May 24, 2026

    नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण पर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला बाल विकास विभाग ने कराया FIR दर्ज

    May 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,544 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026998 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026885 Views
    Don't Miss

    UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप: 3 दिन तक बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप

    May 25, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही एक युवती से लखनऊ में गैंगरेप…

    प्रशांत किशोर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सरकार को दी चेतावनी, इस डिजिटल कैम्पेन को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

    May 24, 2026

    धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में ₹ 99.12 लाख का घोटाला, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    May 24, 2026

    शोक संदेश: ASI दुर्गेश राठौर को पितृशोक, रिटायर्ड सीएसईबी कर्मी व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री मुरली मनोहर राठौर जी का निधन

    May 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.