Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

    April 8, 2026

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    April 8, 2026

    Telangana: पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, पुलिस की मौजूदगी में काट दिया गला, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026, उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
    Featured

    संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026, उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260214 WA0000
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026
    * छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार भी देंगे प्रस्तुति
    * साइकिल रेस प्रतियोगिता का होगा आयोजन

    कोरबा/स्वराज टुडे:  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का आयोजन 15 एवं 16 फरवरी को ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। दो दिवसीय यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का भव्य संगम प्रस्तुत करेगा।

    15 फरवरी को शाम 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती और दीपोत्सव का आयोजन होगा। पाली महोत्सव 2026 के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री अरुण साव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। समारोह में सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल तथा ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैंकरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    शुभारंभ अवसर पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल और सलमान अली अपने गीतों से समां बांधेंगे। छत्तीसगढ़ी कलाकार दीपक साहू और छत्तीसगढ़ी गायक ऋषिराज पांडेय द्वारा छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान कठपुतली नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। पाली महोत्सव के अवसर पर युवाओं के उत्साह को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 15 फरवरी को साइकिल रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    समापन समारोह 16 फरवरी को

    16 फरवरी को महोत्सव का समापन समारोह शाम 7 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजिनक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहेंगे तथा अध्यक्षता सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली अजय जायसवाल, सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैंकरा शामिल होंगे।

    समापन संध्या में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनुज शर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे। साथ ही बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपने चर्चित गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। साथ ही लवली शर्मा द्वारा सितार वादन, स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कठपुतली नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
    पाली महोत्सव 2026 धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का भव्य उत्सव साबित होगा, जिसमें क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को यादगार बनाएंगे।

    यह भी पढ़ें: हाथों में डंडे और लाठी लेकर सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ता, जानें क्या है पूरा मामला

    यह भी पढ़ें: अग्निवीर के लिए निकली 25000+ वैकेंसी, सैलरी Rs.30,000, आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026

    यह भी पढ़ें: बोरिंग की खुदाई करते समय जमीन से निकलने लगी ‘चांदी’, लूटने के लिए टूट पड़े लोग, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

    April 8, 2026

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    April 8, 2026

    Telangana: पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, पुलिस की मौजूदगी में काट दिया गला, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    April 8, 2026

    मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती शॉर्ट फिल्म ‘मेरा वाला अलग है’, देखें ट्रेलर…..

    April 7, 2026

    Kolkata: पश्चिम बंगाल में इस बार सिर्फ़ दो चरणों में क्यों हो रहा मतदान और जानिए अब तक क्या रहे विवाद ? क्या ममता बनर्जी चौथी बार बनाएंगी सरकार ?

    April 7, 2026

    Tamil Nadu: कस्टोडियल डेथ: इंसाफ की जीत, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा

    April 7, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026801 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026672 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026654 Views
    Don't Miss

    Korba: पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

    April 8, 2026

    पुलिस महानिरीक्षक के निरीक्षण दौरान मुख्य बिंदु • 📍 पुलिस लाइन कोरबा में परेड निरीक्षण…

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    April 8, 2026

    Telangana: पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, पुलिस की मौजूदगी में काट दिया गला, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    April 8, 2026

    मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती शॉर्ट फिल्म ‘मेरा वाला अलग है’, देखें ट्रेलर…..

    April 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.