Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026

    Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रात में अपने बिस्तर पर सोई युवती, सुबह उसकी जगह मिली 5 फ़ीट लंबे साँप की केंचुली, जब इच्छाधारी नागिन का खुला राज तो सबके पैरों तले खिसक गई जमीन
    Featured

    रात में अपने बिस्तर पर सोई युवती, सुबह उसकी जगह मिली 5 फ़ीट लंबे साँप की केंचुली, जब इच्छाधारी नागिन का खुला राज तो सबके पैरों तले खिसक गई जमीन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7003657791770783443637804466128c8d04b9233e9afc56907007b28acda13d5fe421ce04ce13b836dfb5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    औरैया/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. यहां एक युवती ने अपने घर से भागने के लिए ऐसा फिल्मी दिमाग लगाया कि पूरे गांव में दहशत फैल गई. युवती ने भागने से पहले अपने बिस्तर पर सांप की केंचुली रख दी जिससे लोग ये मान लें कि वो इच्छाधारी नागिन है.

    महिला अपनी इस कोशिश में काफी हद तक कामयाब भी रही. क्योंकि जैसे ही सांप की केंचुली वाली खबर गांव में फैली, हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. लेकिन जब पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की तो युवती की खौफनाक साजिश सामने आ गई.

    बिस्तर पर मिली 5 फीट की केंचुली देख मचा हड़कंप

    ये पूरा मामला फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली एक युवती अचानक अपने घर से लापता हो गई. सुबह जब परिजन उसे जगाने कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. युवती गायब थी और उसके बिस्तर पर कपड़ों के बीच करीब 5 फीट लंबे सांप की केंचुली लिपटी हुई थी. देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. किसी ने कहा कि युवती को नाग उठा ले गया तो किसी ने अफवाह उड़ा दी कि युवती खुद इच्छाधारी नागिन बन गई है और केंचुली छोड़कर गायब हो गई है. डरे-सहमे परिजनों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी.

    पुलिस की एंट्री से खुला इश्क का राज

    सूचना मिलते ही फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआत में मामला बेहद रहस्यमयी लग रहा था. लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की तो नागिन वाले ड्रामे की परतें खुलने लगीं. जांच में पता चला कि युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती ने अपनी फरारी को सुपरनैचुरल टच देने के लिए जानबूझकर सांप की केंचुली का इस्तेमाल किया था. उसने सोचा था कि केंचुली देखकर घरवाले इसे दैवीय या रहस्यमयी घटना मान लेंगे और पुलिसिया कार्रवाई के बजाय झाड़-फूंक में उलझ जाएंगे. इसी बीच वह चुपचाप प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो जाएगी.

    यह भी पढ़ें :  Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    क्या कहती है पुलिस?

    फफूंद थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि यह पूरी घटना किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है. युवती ने शक की सुई घुमाने के लिए यह नाटक रचा था. फिलहाल पुलिस ने युवती का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया है. परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस युवती की लोकेशन ट्रेस कर रही है और जल्द ही उसे बरामद करने का दावा कर रही है. पुलिस की जांच के बाद अब गांव में फैली नागिन वाली अफवाह पर लगाम लग चुकी है. लोग अब युवती के इस शातिर दिमाग की चर्चा कर रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में भाई-बहन ने लगाया मौत को गले, बैग में मिले 6 लाख 61 हजार रुपए नगद, जाँच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: वास्तु टिप्स : घर की इन जगहों को हमेशा रखें साफ, वरना रुक जाएगी तरक्की !

    यह भी पढ़ें: शादाब जकाती अनैतिक संबंध बनाने के लिए करता था मजबूर….छतीसगढ़ की महिला ने इस फेमस इन्फ्लुएंसर की खोली पोल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026

    Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    August 25, 2026

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,876 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,497 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 25, 2026

    आज का राशिफल: आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि से मकर राशि में होने जा…

    New Delhi: सरप्राइज धरने से Gen-Z तक: राहुल गांधी की राजनीति का बदल गया अंदाज, आप भी कहेंगे वाह क्या बात है…

    August 25, 2026

    Ayodhya: अयोध्या में संत समाज की बड़ी बैठक, दान चोरी केस में CBI जांच की मांग, चंपत राय का नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट की भी मांग

    August 25, 2026

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.