Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: रक्षाबंधन पर महिलाओं की वल्ले वल्ले…कहीं कैश तो कहीं फ्री बस यात्रा, छत्तीसगढ़ समेत किस राज्य में क्या-क्या मिल रहा ?

    August 27, 2026

    Korba: राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को

    August 27, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने इंटक यूनियन ऑफिस एवं वरिष्ठ नागरिक मैत्री संघ के सदस्यों को बांधी राखी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विकसित भारत 2047 के लिए बजट में ऐतिहासिक प्रावधान – श्री सुशांत शुक्ला…..“बजट युवा संवाद”, 1000 से अधिक युवाओं ने जाना विकसित भारत का रोडमैप
    Featured

    विकसित भारत 2047 के लिए बजट में ऐतिहासिक प्रावधान – श्री सुशांत शुक्ला…..“बजट युवा संवाद”, 1000 से अधिक युवाओं ने जाना विकसित भारत का रोडमैप

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260210 WA0000
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा द्वारा युवाओं को केंद्र सरकार के बजट से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में भव्य “बजट युवा संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस संवाद में लगभग 1000 से अधिक युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बजट के प्रावधानों, रोजगार अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के अध्यक्षता में आयोजित संवाद के दौरान युवाओं को रोजगार सृजन, शिक्षा, स्टार्टअप, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा युवाओं से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके सुझाव और अपेक्षाएं भी जानी गईं।

    2047 के विकसित भारत का रोडमैप, श्री सुशांत शुक्ला ने युवाओं के बीच किया साझा

    IMG 20260210 WA0003

    मुख्य वक्ता श्री सुशांत शुक्ला जी ने बजट की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास” के मंत्र के साथ 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के लिए 60 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 80 हजार करोड़ रुपए, देश में रोजगार सृजन हेतु 1 लाख करोड़ रुपए, कौशल उन्नयन के लिए 25 हजार करोड़ रुपए और उद्योग स्थापना को बढ़ावा देने हेतु 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करने वाले हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसर तैयार किए जा रहे हैं।
    श्री सुशांत शुक्ला जी आंगे बताया की यह बजट किसान की आय बढ़ाने वाला बजट है, भारत को विकसित भारत बनाने वाला बजट है, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला बजट है, भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने वाला बजट है व्यापारियों को टैक्स के झंझटों से राहत देने वाला बजट है महिलाओं को समान अवसर देने वाला बजट हैं।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल... एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    अधोसंरचना और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर – श्री लखनलाल देवांगन

    IMG 20260210 WA0001

    केबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांव-गांव तक विकास पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 19 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान, छत्तीसगढ़ के लिए 900 करोड़ रुपए का विशेष बजट, राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 3 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट ग्रामीण और शहरी भारत को जोड़ते हुए विकास की गति को और तेज करेगा।

    जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को किया प्रेरित

    कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट युवाओं को अवसरों से जोड़ने वाला बजट है, जिससे शहर और प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। वहीं वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

    IMG 20260210 WA0002

    इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा जितेंद्र देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल पटेल, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, नवदीप नंदा, जिला मंत्री सतीश झा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा वैभव शर्मा, जिला महामंत्री मोंटी पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय चंद्रा, राजेंद्र अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन युवाओं के उत्साह, संवाद और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को

    यह भी पढ़ें: डॉक्टरों ने बताया ये 10 चीजें हैं कैंसर होने की सबसे बड़ी वजह, गलती से भी ना करें ये गलतियां

    यह भी पढ़ें: राम मंदिर समेत अयोध्या को दहलाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की जेल में हत्या, मचा हड़कंप, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें: वास्तु टिप्स : घर की इन जगहों को हमेशा रखें साफ, वरना रुक जाएगी तरक्की !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: रक्षाबंधन पर महिलाओं की वल्ले वल्ले…कहीं कैश तो कहीं फ्री बस यात्रा, छत्तीसगढ़ समेत किस राज्य में क्या-क्या मिल रहा ?

    August 27, 2026

    Korba: राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को

    August 27, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने इंटक यूनियन ऑफिस एवं वरिष्ठ नागरिक मैत्री संघ के सदस्यों को बांधी राखी

    August 27, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा प्रदेश स्तरीय भोजली रैली का आयोजन 29 अगस्त को, शहरवासियों से शामिल होने की अपील

    August 27, 2026

    शादी के प्रलोभन में मर्यादा लांघती लड़कियां, इसके बाद रेप के आरोप से बर्बाद होती लड़कों की जिंदगी, दुष्कर्म के आरोप में फिर एक युवक हुआ गिरफ्तार

    August 27, 2026

    Korba: महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में कमल पुष्प पर विराजेंगे भगवान गणपति

    August 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,885 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,362 Views
    Don't Miss

    New Delhi: रक्षाबंधन पर महिलाओं की वल्ले वल्ले…कहीं कैश तो कहीं फ्री बस यात्रा, छत्तीसगढ़ समेत किस राज्य में क्या-क्या मिल रहा ?

    August 27, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: क्षाबंधन के मौके पर देश के कई राज्यों की सरकारों ने महिलाओं…

    Korba: राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त को

    August 27, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने इंटक यूनियन ऑफिस एवं वरिष्ठ नागरिक मैत्री संघ के सदस्यों को बांधी राखी

    August 27, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा प्रदेश स्तरीय भोजली रैली का आयोजन 29 अगस्त को, शहरवासियों से शामिल होने की अपील

    August 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.