➡️ पुलिस उपायुक्त(डीसीपी) पश्चिम के निर्देशन में चाकुबाज़ो एवं बदमाशों पर लगातार की जा रही कार्रवाई
रायपुर/स्वराज टुडे: पुलिस उपायुक्त (पश्चिम ) श्री संदीप पटेल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं पश्चिम जोन के सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में दिनाँक 05-06/02/2026 को थाना आज़ाद चौक , सरस्वती नगर , कबीर नगर , आमानाका ,पुरानी बस्ती ,डीडी नगर , टिकरापारा, राजेंद्र नगर , और मुजगहन थाना क्षेत्र के चाकुबाज़ो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।
*➡️ थानावार की गई कार्यवाही –

*थाना टीकरापारा – 22,
आर्म्स एक्ट :- 01
170 bnss :- 06
*थाना कबीर नगर-* 03
*थाना राजेंद्रनगर -* 02
आर्म्स एक्ट :- 01
170 bnss :- 01
*थाना डीडी नगर -* 05
आर्म्स एक्ट :- 01
*थाना आमानाका-* 12
170 bnss :- 07
*थाना आजाद चौक-* 08
*थाना पुरानी बस्ती -* 11
170 bnss :- 01
*थाना सरस्वती नगर-* 13

➡️ दिनाँक 05-06/02/2026 को चलाये गए अभियान कार्यवाही के दौरान पश्चिम ज़ोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 76 व्यक्तियों जो आदतन बदमाश एवं चाकूबाज रहे हैं , को पकड़कर तस्दीकी हेतु थाना लाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य राजधानी को अपराध मुक्त बनाना और आम जनता के बीच भय मुक्त वातावरण निर्मित करना है! आदतन अपराधियों/चाकुबाज़ों को भविष्य में अपराध से दूर रहने की चेतावनी दी गई। इस विशेष धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने सक्रिय बदमाशों की तस्दीक भी की गई।
तलाशी के दौरान 03 लोगो के पास धारदार हथियार मिले। उन पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। 15 सक्रिय बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाई कर एसडीएम न्यायालय प्रस्तुत किया गया। अन्य संदेहियों को थानों में तलब कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जांच की गई और रिकॉर्ड अपडेट किया गया।
यह भी पढ़ें: जहां से लिया टिकट वहीं से करनी होगी बोर्डिंग, रेलवे करने जा रहा नियमों में बड़ा बदलाव
यह भी पढ़ें: OMG: दिल्ली में हर दिन 54 लोग हो रहे लापता, महिलाओं और लड़कियों पर सबसे ज्यादा खतरा

Editor in Chief



















