छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: 1 फरवरी 2026 को भारत सरकार की माननीय वित्तमंत्री परम आदरणीय श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किया गया वित्तीय वर्ष 2026 का बजट अपने आप में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बजट है। लगभग ₹52 लाख करोड़ (₹52,00,00,00,00,000) का विशाल बजट प्रस्तुत करने के बावजूद आम जनता पर कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया जाना, मोदी सरकार की मजबूत आर्थिक नीति और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कोरबा के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक मोदी ने इसे संतुलित, समावेशी और जनहितकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वास्थ्य, रक्षा, रेलवे और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को समान रूप से ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
अशोक मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए आईटी मैन्युफैक्चरिंग, कंटेंट क्रिएटिव लैब्स तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देना भारत को भविष्य की तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु शी-मार्ट तथा STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथ्स) फंड जैसी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगी।
उन्होंने आगे कहा कि कैंसर, हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता किया जाना आम नागरिकों के लिए अत्यंत राहतकारी निर्णय है। साथ ही स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रावधान सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।
अशोक मोदी ने कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर देश को तेजी से आगे बढ़ाने वाला बजट है। उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए इसे देश के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार बताया।
केंद्रीय बजट 2026-27 से ऑटोमोबाइल क्षेत्र को मिलेगा बड़ा सपोर्ट – राजा मोदी

मोदी सरकार द्वारा 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में प्रसिद्ध कृष्णा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर राजा मोदी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस बजट को ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए उत्साहवर्धक और विकासोन्मुखी बताया।
राजा मोदी ने कहा कि किसी भी देश की उन्नति के लिए उसका इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होना अत्यंत आवश्यक होता है, और मोदी सरकार के इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसका सीधा लाभ ऑटोमोबाइल सेक्टर को मिलेगा। बेहतर सड़कें, परिवहन व्यवस्था और लॉजिस्टिक्स के सशक्त होने से वाहनों की मांग में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में युवाओं को व्यवसाय और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना इस बजट की बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल युवा वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में बिक्री और व्यवसाय बढ़ने की प्रबल संभावनाएं भी बनेंगी।
राजा मोदी ने यह भी कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाना सरकार की उद्योग-हितैषी नीति को दर्शाता है, जिससे इस सेक्टर में स्थिरता और विश्वास बना रहेगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश के आर्थिक विकास को नई गति देगा।
यह भी पढ़ें: भाजपा जिला कोरबा के लिए ऐतिहासिक दिन: ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य रूप से संपन्न
यह भी पढ़ें: मां-बाप, भाई ने पकड़ा हाथ-पैर और बीवी ने दबा दिया गला, 9 साल अफेयर के बाद दो महीने पहले हुई थी शादी

Editor in Chief




















