Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको ने बी.आर.आंबेडकर स्टेडियम में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस; बालको उत्पादन के साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैः सीईओ राजेश कुमार_
    Featured

    बालको ने बी.आर.आंबेडकर स्टेडियम में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस; बालको उत्पादन के साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैः सीईओ राजेश कुमार_

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260127 WA0061
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में भारत के 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा विविधता, समानता और समावेशिता के प्रतीक स्वरूप एक ट्रांस महिला के नेतृत्व में प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इस अवसर पर सीईओ ने सुरक्षा कर्मियों की अनुशासित एवं जोशपूर्ण परेड की सराहना की।

    IMG 20260127 WA00611 IMG 20260127 WA0062

    समारोह में देशभक्ति का रंग भरते हुए बालको के आसपास स्थित 10 स्कूलों के 1,900 से अधिक विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विभिन्न नृत्य और कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और साझा विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। बालको द्वारा आकर्षक झांकियों की शोभायात्रा भी निकाली गई। इन झांकियों में पॉटलाइन, पावर, लॉजिस्टिक्स, मानव संसाधन और फायर सेफ्टी सहित विभिन्न व्यावसायिक कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। झांकियों ने बालको के कार्यों के साथ-साथ समावेशी विकास और सामूहिक प्रगति के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।

    IMG 20260127 WA0059

    भारत की विकास यात्रा में बालको के योगदान की चर्चा करते हुए कंपनी के सीईओ श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम राष्ट्र निर्माण को एक साझा जिम्मेदारी मानते हैं। कंपनी उत्पादन के साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की एल्यूमिनियम इंडस्ट्री के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में, हम अपने औद्योगिक क्षमताओं को सशक्त बनाते हुए सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास को अपने कार्यों का अभिन्न हिस्सा बनाए रखते हैं। समुदायों और साझेदारों के साथ मिलकर कार्य करते हुए हम दीर्घकालिक मूल्य सृजन और भारत की प्रगति में सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें हमारी 1 मिलियन टन विस्तार योजना एक महत्वपूर्ण कदम है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी, किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

    IMG 20260127 WA0060 IMG 20260127 WA0063

    नगर गौरव पुरस्कार समारोह में बालकोनगर क्षेत्र के सेंट्रल बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ बोर्ड के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं के दो टॉप विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं ₹10,000 नकद राशि प्रदान की गई, जबकि कक्षा 12वीं के दो टॉप विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं लैपटॉप देकर उनके परिजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, परेड और झांकी प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली टीमों को भी पुरस्कृत किया गया।

    गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के उपरांत सीईओ श्री कुमार ने बालको अस्पताल, में जाकर मरीजों को फल वितरित किया। यह पहल समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति बालको की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    गणतंत्र दिवस समारोह में 6,000 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदार, उनके परिवारजन, यूनियन के पदाधिकारी तथा स्थानीय समुदाय के सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक साथ मिलकर एकता, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय गौरव की भावना का उत्सव मनाया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,361 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.