Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बुर्का विवाद के बाद आरोपी मुस्लिम लड़कियों का हुआ बुरा हाल, जानिए किसके-किसके साथ क्या हुआ…
    Featured

    बुर्का विवाद के बाद आरोपी मुस्लिम लड़कियों का हुआ बुरा हाल, जानिए किसके-किसके साथ क्या हुआ…

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69852709017695120483612a3b8c33d067847aefe4bb4ea881e9bee229f4295b9a92fa261aa46d5ba5cd99
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मुरादाबाद/स्वराज टुडे: मुरादाबाद के बुर्का विवाद में हिंदू लड़की को जबरन बुर्का पहनाने वाली आरोपी मुस्लिम लड़कियों में से एक को शहर के बाहर भेज दिया गया है, जबकि दूसरी का ट्यूशन बंद करवा दिया गया और तीसरी ने स्कूल जाना बंद कर दिया है।

    पिछले सप्ताह एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था जिसमें छह लड़कियां अपने एक दोस्त को बुर्का पहना रही थीं। एक ही स्कूल में 12वीं छात्राएं और पड़ोसी होने के कारण वे सभी एक साथ ट्यूशन पढ़ने जाती थी। सभी उस कोचिंग सेंटर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थीं।

    मुस्लिम लड़कियों पर दर्ज हुई एफआईआर

    वीडियो वायरल होने के बाद पांचों मुस्लिम लड़कियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के गैरकानूनी धर्मांतरण निषेध अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी लड़की के परिजनों ने एक को उसके नाना-नानी के घर भेज दिया, जबकि दूसरी का ट्यूशन बंद करवा दिया गया है। वहीं आरोपियों के परिवार को उम्मीद है कि जल्द यह मामला सुलझ जाएगा क्योंकि उनका मानना है कि यह एक गलतफहमी का मामला है।

    आरोपी लड़कियों में से एक के चाचा ने कहा, “रविवार को सभी परिवार और स्थानीय नेता से मिले हैं, जहां इस बात पर सहमत बनी है कि लड़कियां आपस में दोस्त हैं और यह कृत्य नादानी में हुई एक गलती है।”

    उधर हिंदू लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि ट्यूशन से लौटते समय बाकी लड़कियों ने उस पर बुर्का पहनने का दबाव डाला, इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई है। इन सभी आरोपी लड़कियों में एक, जिसकी उम्र 20 है, को छोड़ सभी की उम्र 16 से 18 साल के बीच में है।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन, कांग्रेस के पार्षदों ने थामा कमल, दीपका उपचुनाव में भाजपा का दमदार जनसंपर्क अभियान, कांग्रेस को बड़ा झटका

    कितनी हो सकती है मामले में सजा?

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और अभी तक किसी की भी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। नाबालिग, महिला या एससी/एसटी के लोगों के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में उत्तर प्रदेश अधिनियम के तहत तीन से 10 वर्ष तक की सजा और कम से कम 25,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

    मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज 20 दिसंबर 2025 का है। फुटेज में एक लड़की को बुर्का पहनाते हुए देखा जा सकता है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं लड़कियों के पास एक अतिरिक्त बुर्का क्यों था? वीडियो वायरल होने के बाद 22 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई है।”

    वीडियो हुआ था वायरल

    वीडियो में दिख रहा कि लाल टॉप और काली जींस पहने एक लड़की को बुर्का पहनाया जा रहा, जिसे देख सभी लड़कियां हंस रही हैं। वीडियो में एक लड़की यह भी कह रही कि वह इसे पहनकर अच्छी लगेगी। वीडियो देखने के बाद मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले हिंदू लड़की के भाई राजीव चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई है। जिनके सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई, राजीव चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, “बाहर बैठी कुछ महिलाओं ने बताया कि एक हिंदू लड़की को बुर्का पहनाया जा रहा था, मैंने तब अपने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और उसे पुलिस के साथ साझा किया। मुझे नहीं पता कि वीडियो कैसे वायरल हो गया।”

    इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि हिंदू लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है और अभी आरोपी लड़कियों से पूछताछ की जानी बाकी है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    हिंदू लड़की ने लगाया आरोप

    हिंदू लड़की ने अपने बयान में कहा है कि यह घटना उनके ट्यूशन के पीछे वाली गली में हुई। उसने दावा किया है कि वह बुर्का पहनी हुई पांच लड़कियों में से केवल एक से ही दोस्त थी। हालांकि उसने यह भी आरोप लगाया कि उन लड़कियों ने उसे बुर्का पहनने के लिए कहा था। जबकि आरोपी लड़कियों के एक परिजन ने कहा कि उन लड़कियों ने अपनी हिंदू दोस्त को उसके परिवार से बचने में मदद करने के लिए बुर्का पहनाया था क्योंकि वे सभी एक स्थानीय रेस्टोरेंट में जाना चाहते थे।

    मुस्लिम लड़की के चाचा ने कही ये बात

    ऊपर बताए गए मुस्लिम लड़की के चाचा ने कहा, “मेरी भतीजी ने हमें बताया कि हिंदू लड़की के भाई ने उसे ट्यूशन के बाद कहीं और जाने से मना कर दिया था। चूंकि उसकी दुकान उसके घर के रास्ते में ही पड़ती है, इसलिए उसे देखे जाने का डर था। लड़कियों को लगा कि बुर्का पहनने से वह घर में होने वाली परेशानी से बच जाएगी।”

    यह भी पढ़ें: 16 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर हत्या, दुर्घटना का रूप देने लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंका, सामने आई खौफनाक वजह

    यह भी पढ़ें: ‘एलन मस्क’ बनकर ठग ने मुम्बई की महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी के सपने दिखाकर झटक लिए लाखों रुपए, Amazon गिफ्ट कार्ड से हुई बड़ी ठगी

    यह भी पढ़ें: ड्राइवर ने अपनी मालकिन का नहाते हुई बनाई अश्लील वीडियो, फिर दबाव बनाकर अपने साथी संग 2 महीने तक किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद फरार हुए दोनों आरोपी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Health Tips: आपके किचन में उपलब्ध 3 चीजों का ये मिश्रण कई असाध्य रोगों का है काल, बुढ़ापे में भी रहेगी जवानी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,577 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026894 Views
    Don't Miss

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कोरबा जिले कलेक्टर कुणाल दुदावत से…

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.