Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026

    शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    July 22, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कहीं आपके घर में तो नहीं आ रहा गंदा पानी? ये पीने लायक है या नहीं…जानिए कैसे करें पहचान
    Featured

    कहीं आपके घर में तो नहीं आ रहा गंदा पानी? ये पीने लायक है या नहीं…जानिए कैसे करें पहचान

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n695575120176749246738165c4e31468d2b22bd24e419dc1e27fa236256c79af2c04f279f2d0212757d793
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर में जीवन देने वाला पानी ही लोगों के लिए काल बन गया है। भागीरथीपुरा कॉलोनी में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों की हालत गंभीर है।

    इस कॉलोनी में काफी समय से गंदा पानी आ रहा था और लोग अंजाने में उसी पानी का सेवन करने से बीमारी की चपेट में आ गए। ऐसे में सवाल यह है कि साफ पानी की पहचान भला कैसे की जा सकती है?

    पानी की स्वच्छता की जांच करने के लिए टेस्टिंग किट की मदद ली जा सकती है। इससे न सिर्फ पानी की गुणवत्ता का पता चल सकेगा, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकेगा। हालांकि, पानी टेस्टिंग किट का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

    कौन सी पानी टेस्टिंग किट होगी बेहतर?

    कोलीफॉर्म, ई-कोलाई टेस्ट किट – इस टेस्टिंग किट के नतीजे 90 प्रतिशत तक सही होते हैं। यह टेस्टिंग किट पानी में सीवर से आने वाले बैक्टीरिया की मौजूदगी का पता लगाती है। पानी की टेस्टिंग करने के 18-24 घंटे बाद इसके नतीजे सामने आ जाते हैं।

    1) क्लोरीन टेस्टिंग किट – पानी में किटाणुओं को मारने के लिए क्लोरीन का इस्तेमाल किया जाता है। खासकर नगर निगम की सप्लाई वाले पानी में क्लोरीन आम बात है। क्लोरीन किट पानी में क्लोरीन की मात्रा बताती है। ऐसे में अगर पानी में क्लोरीन है, तो पानी पीने के लिए सुरक्षित माना जाता है।

    2) टर्बिडिटी टेस्ट ट्यूब – कई बार बरसात या पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी गंदा आने लगता है। ऐसे में पानी की शुद्धता की जांच करने के लिए टर्बिडिटी टेस्ट ट्यूब का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें :  फर्जी लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला कर्मचारी गिरफ्तार

    घर पर किट कैसे इस्तेमाल करें?

    • पानी की टेस्टिंग करने के लिए सबसे पहले साफ बर्तन में पानी भरें।
    • कोलीफॉर्म किट डालकर छोड़ दें और 18-24 घंटे बाद इसका रंग देखें।
    • क्लोरीन किट पर पानी की कुछ बूंदे डालें और रंग न आने पर समझ जाएं की पानी असुरक्षित है।
    • टर्बिडिटी ट्यूब के नीचे धुंधला निशान दिखने पर समझ जाएं कि पानी दूषित है।

    TDS मीटर क्या है?

    मिनरल वॉटर यानी पानी में खनिज पदार्थों का पता लगाने के लिए इस मीटर का उपयोग किया जाता है। साथ ही यह पानी में नमक की मात्रा भी बताता है। TDS मीटर पर 300 मिलीग्राम नमक या मिनरल्स वाला पानी शुद्ध माना जाता है, वहीं 300-600 मिलीग्राम तक भी पानी पीने लायक होता है। हालंकि, 600 मिलीग्राम से अधिक नमक या मिनरल्स वाला पानी पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

    किट के आंकड़े कितने सटीक?

    इन किट्स के आंकड़े काफी हद तक सटीक होते हैं। मगर, पानी की शुद्धता के लिए इनपर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है। कई बार ये किट्स पानी में मौजूद बैक्टीरिया को नहीं पकड़ पाती हैं। ऐसे में पानी को लैब टेस्टिंग के लिए भेजना बेहतर होता है।

    कितना सुरक्षित है उबला पानी ?

    कई बार लोग साफ पानी देखकर उसे पीने के लिहाज से सुरक्षित मान लेते हैं। वहीं, नुकसान से बचने के लिए पानी को उबाल कर पीने का तरीका भी इस्तेमाल होता आया है। मगर, ध्यान रहे कि पानी उबालने से उसके बैक्टीरिया खत्म होते हैं। वहीं, पानी में मौजूद कैमिकल्स और मिनरल्स उबलने के बाद भी मौजूद रहते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते है।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, देवा का 20 नक्सलियों समेत सरेंडर

    यह भी पढ़ें: 2000 स्‍पेशल कमांडोज से घिरे रहते थे न‍िकोलस मादुरो, हर रात बदलते थे बिस्तर, फोन छूने से भी डरते थे, फ‍िर केसे हुए ग‍िरफ्तार ?

    यह भी पढ़ें :  बाँध के चौकीदार की हत्या के आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, सामने आई ये वजह

    यह भी पढ़ें: गुजरात में हिंदुओं पर पत्थरबाजी, कहा-बांग्लादेश में एक ही हिंदू जला है, हम तुम सबको फूंक देंगे…22 के खिलाफ F.I.R. दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026

    शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    July 22, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    July 21, 2026

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा ने शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर महापौर संजू देवी राजपूत को किया सम्मानित

    July 21, 2026

    CJP के प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा, एक व्हाट्सएप चैट ने खोल दी दिल्ली में हिंसा भड़काने की साजिश की पोल !

    July 21, 2026

    बालको ने विश्व युवा कौशल दिवस पर मनाया वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों का सफर

    July 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,770 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,446 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,137 Views
    Don't Miss

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई…

    शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    July 22, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    July 21, 2026

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा ने शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर महापौर संजू देवी राजपूत को किया सम्मानित

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.