Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नवोदय विद्यालय कोरबा में भव्य भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन, पूर्व छात्र रहे कोरबा के कमिश्नर आशुतोष पांडेय बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
    Featured

    नवोदय विद्यालय कोरबा में भव्य भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन, पूर्व छात्र रहे कोरबा के कमिश्नर आशुतोष पांडेय बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251228 WA0060
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कोरबा में दिनांक 28 दिसंबर 2025 को भूतपूर्व छात्र–छात्राओं का भव्य सम्मेलन (Alumni Meet 2025) अत्यंत उत्साह, गरिमा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से आए 120 से अधिक भूतपूर्व छात्र–छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर स्मृतियों, अनुभवों और आत्मीय मिलन से जीवंत हो उठा।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र श्री आशुतोष पाण्डेय, आई.ए.एस. (कमिश्नर, नगर निगम कोरबा) रहे। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने अपने शासकीय एवं प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय एक विशिष्ट आवासीय संस्था है, जिसकी शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और सह–पाठ्यक्रम गतिविधियाँ इसे अन्य विद्यालयों से पूर्णतः अलग और अद्वितीय बनाती हैं।
    उन्होंने विद्यालय में बिताए अपने प्रथम दिनों, अकादमिक कार्यक्रमों के साथ–साथ सदन गतिविधियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार नवोदय विद्यालय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के मानसिक, शैक्षिक एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

    इस अवसर पर वर्तमान छात्र–छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और समारोह को और भी स्मरणीय बना दिया।

    सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि श्री आशुतोष पाण्डेय, आई.ए.एस. द्वारा श्री संतोष कुमार चौरसिया, पीजीटी (रसायन विज्ञान) — राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त — को एलुमनी की ओर से श्रीफल, शॉल एवं स्मृति–चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया, जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय रहा।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पी. आर. शंकरी ने की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी भूतपूर्व छात्रों को बधाई दी तथा पधारे हुए पूर्व शिक्षकों श्री अदीप मिश्र, श्री एम. के. मिश्र, श्री महाबली पोर्टे एवं श्री दिलहरन घृतलहरे का पुष्प–गुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें :  "ये शाम मस्तानी" कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार नगमे, किशोर कुमार जयंती पर हुआ संगीतमय आयोजन

    कार्यक्रम के समापन पर एलुमनी प्रभारी श्री शेर अफगान ने सभी अतिथियों, पूर्व छात्रों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री लोकचंद सोनटके, श्री रामावतार, सुश्री अनामिका, श्री सत्येंद्र सिंह, श्री विक्रांत आक्रे सहित समस्त कर्मचारीगण का सराहनीय योगदान रहा।

    कुल मिलाकर यह भूतपूर्व छात्र सम्मेलन न केवल स्मृतियों का संगम रहा, बल्कि नवोदय परंपरा, मूल्यों और उपलब्धियों को सशक्त रूप से पुनः स्थापित करने वाला एक प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुआ।

    यह भी पढ़ें: अवैध ईंट निर्माण और रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, पाली एसडीएम के मार्गदर्शन में अवैध ईंट निर्माण पर लगातार की जा रही कार्यवाही, 30 हजार नग ईंट जब्त, पहले हो चुकी है 9 लाख ईंट की जब्ती

    यह भी पढ़ें: हिंदू राष्ट्र के लिए संजीवनी बनेगा राम नाम लेखन महायज्ञ: माधवी लता

    यह भी पढ़ें: शादी के 23 दिन बाद पटना की महिला कृषि अधिकारी रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल लोकेशन ने पुलिस को उलझाया

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने…

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.