Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सीएम योगी के नाम लिखा सुसाइड नोट, फिर कारोबारी ने लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस
    Featured

    सीएम योगी के नाम लिखा सुसाइड नोट, फिर कारोबारी ने लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    फांसी का फंदा suicide 1024x576 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अपने बिजनेस पार्टनर पर धोखाधड़ी का आरोप लगा बर्रा विश्वबैंक रहने वाले कारोबारी ने सोमवार रात को चाकू से दोनों हाथों की सात-आठ बार नस काटी और फिर मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी।

    उसने मुख्यमंत्री योगी के नाम सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने सीएम को न्यायप्रिय बताते हुए परिवार को न्याय दिलाने की बात कही है। कारोबारी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

    बर्रा विश्व बैंक डी ब्लॉक निवासी 46 वर्षीय ओमेंद्र सिंह पत्नी अंजना और बेटों मांडव्य व मार्तव्य के साथ रहते थे। उनकी पत्नी हैलट में स्टाफ नर्स हैं। बड़े भाई उदय ने बताया कि करीब छह साल से ओमेंद्र दामोदर नगर में रहने वाले दिव्येंद्र सचान के साथ पार्टनरशिप में सोलर पैनल का काम कर रहे थे। दिव्येंद्र धोखाधड़ी कर रहा था। जानकारी मिलने पर भाई ने विरोध किया तो वह विवाद करने लगा। इसकी वजह से भाई मानसिक तनाव में चल रहा था। सोमवार को बहू ड्यूटी पर गई थी। उसके दोनों बच्चे मां रामवती के साथ पहली मंजिल पर थे। इस बीच भाई ओमेंद्र बाहर से आया और दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया।

    बहू जब रात को ड्यूटी से लौटी तो कमरे में भाई का शव फंदे से लटकता मिला। उसके हाथ से खून बह रहा था। पास ही एक चाकू पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच-पड़ताल की। पुलिस को भाई के पास से दो पन्ने को सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें बिजनेस पार्टनर की धोखाधड़ी से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही है। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कारोबारी ने पहले दोनों हाथों की नसों को चाकू से काटा उसके बाद मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शिकायत पर दिव्येंद्र सचान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार के लिया गया है।

    यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया पर नाबालिकों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का संगठन हॉलिस्टिक एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट हार्ड ने किया स्वागत

    दो पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

    ओमेंद्र ने दो पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा है ‘योगीजी आप न्यायप्रिय हैं, मैंने जीवन में कोई ऐसा काम नहीं किया जो गलत हो। पूरे जीवन ईमानदारी से काम किया। उस पर मेरा यह हश्र हुआ। मेरी मौत का जिम्मेदार पार्टनर दिव्येंद्र सचान है। उसके साथ काम करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है। मेरे मरने के बाद परिवार को परेशान ना किया जाए। मैं आपका प्रशंसक हूं। आप पर पूरा भरोसा है, मेरे परिवार को न्याय दिलाएं।

    Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेता अक्षय गर्ग हत्याकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 5 आरोपी

    यह भी पढ़ें: संभल में मेरठ की मुस्कान जैसी दरिंदगी; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के किए कई टुकड़े, फिर अलग-अलग जगह फेंका

    यह भी पढ़ें: भोपाल के मुस्लिमों ने डबरा में ब्राह्मण बन महिला को किया हिप्नोटाइज, गहने उतारते समय आ गया होश, फिर फंस गए शातिर

    यह भी पढ़ें :  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,991 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    Korba: घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार

    October 8, 2026

    🔷 लगभग ₹3 लाख कीमत का चोरी का सामान बरामद 🔷 बिजली वायर, स्विच बोर्ड,…

    Korba: दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 10 अक्टूबर को

    October 8, 2026

    भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    October 8, 2026

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.